📅 Monday, 28 September 2026 | 02:01 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,210 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,400 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
राज्य

AP EAMCET Admit Card 2023 : प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 15 मई से होगी परीक्षा शुरू, ऐसे करें डाउनलोड

📅 09 May 2023, 02:41 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
AP EAMCET Admit Card 2023 : प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 15 मई से होगी परीक्षा शुरू, ऐसे करें डाउनलोड
AP EAMCET Admit Card 2023 : प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 15 मई से होगी परीक्षा शुरू, ऐसे करें डाउनलोड

आंध्र प्रदेश. आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर एंड मेडिकल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (AP EAMCET) 2023 का एडमिट कार्ड आज यानी 09 मई, 2023 को जारी कर दिया गया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपना AP EAMCET हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट- cet.apsche.ap.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। 15 मई से 19 मई तक इंजीनियरिंग की परीक्षा होगी। 22 मई से कृषि और फार्मेसी की परीक्षा होगी। इन परीक्षाओं के लिए उम्मीदवार अपना  AP EAMCET 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

AP EAMCET 2023 परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक होगी। परीक्षा समाप्त हो जाने के बाद, एपी ईएएमसीईटी 2023 की उत्तर कुंजी 24 मई, 2023 को जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को 24 मई को सुबह नौ बजे से 26 मई को सुबह नौ बजे तक उत्तर कुंजी पर आपत्ति उठाने का मौका दिया जाएगा।

AP EAMCET हॉल टिकट ऐसे करें डाउनलोड

  1. सबसे पहले APSCHE की आधिकारिक वेबसाइट cets.apsche.ap.gov.in पर जाएं।
  2. “एपी ईएपीसीईटी - 2023” पर क्लिक करें।
  3. अब एक एक नया टैब खुलेगा।
  4. “डाउनलोड” एडमिट कार्ड बटन पर क्लिक करें।
  5. अपना लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  6. AP EAMCET 2023 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा। 
  7. हॉल टिकट डाउनलोड करें।
  8. हॉल टिकट का प्रिंटआउट लें।
📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें