📅 Tuesday, 08 September 2026 | 06:35 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,132.81 ▼ -382.62 (-0.50%) निफ्टी 50: 23,779.15 ▼ -118.55 (-0.50%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,280 🥈 चांदी (1kg): ₹222,500 🌤️ उज्जैन: 23°C (हल्के बादल)
खेल

भारत ने नेपाल को 10 विकेट के बड़े अंतर से हराया, सुपर 4 में बनाई जगह

📅 05 September 2023, 12:26 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भारत ने नेपाल को 10 विकेट के बड़े अंतर से हराया, सुपर 4 में बनाई जगह
भारत ने नेपाल को 10 विकेट के बड़े अंतर से हराया, सुपर 4 में बनाई जगह

भारत और नेपाल के बीच एशिया कप का मुकाबला श्रीलंका के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बारिश के कारण बाधित इस मैच को टीम इंडिया ने 10 विकेट से जीत लिया। एशिया कप में भारत ने नेपाल को 10 विकेट के बड़े अंतर से हरा दिया। इस मैच में रोहित शर्मा ने 74 और शुभमन गिल ने 67 रनों की पारी खेली है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सुपर 4 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल की टीम ने 48.2 ओवर में 230 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। भारत को जीत के लिए 231 रनों की जरूरत थी। लेकिन बारिश कारण भारत को DLS के नियमों के अनुसार 23 ओवर में 145 रनों का टारगेट दिया गया। जिसे उन्होंने 20.1 में ही चेज कर लिया। आपको बता दें कि भारत ने अब सुपर 4 में अपनी जगह पक्की कर ली है।

टीम इंडिया को 231 का टारगेट

भारत और नेपाल के बीच खेले जा रहे मैच में टीम इंडिया को नेपाल ने 231 रनों का टारगेट दिया है। इस मैच में नेपाल की ओर से आसिफ शेख ने 58 रन और सोमपाल ने 48 रनों की पारी खेली। वहीं टीम इंडिया की ओर से रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज ने तीन-तीन विकेट झटके।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें