कोटा की बेटी अरुंधति चौधरी ने कॉमनवेल्थ में लगाया जीत का गोल्डन पंच : इंग्लैंड की बॉक्सर को तीनों राउंड में हराया
जय बजरंगबली बोलकर ताकत आती
कोटा. कॉमनवेल्थ गेम्स- 2026 में कोटा की बेटी अरुंधति चौधरी ने बॉक्सिंग के 70 किग्रा वर्ग के फाइनल मुकाबले में गोल्ड मैडल जीत लिया है। अरुंधति ने शानदार खेल दिखाते हुए तीनों राउंड में इंग्लैंड की खिलाड़ी को हराया। अरुंधति कॉमनवेल्थ में बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली राजस्थान की पहली खिलाड़ी हैं।
जीत के बाद अरुंधति ने कहा- मुझे बहुत बड़ी राहत महसूस हो रही है। लंबे समय से मेरा सिर्फ एक ही लक्ष्य था कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर मेरे भार वर्ग के लिए देश का राष्ट्रगान बजे। पोडियम पर खड़े होकर राष्ट्रगान सुनना मेरे लिए बेहद भावुक कर देने वाला अनुभव था।
उन्होंने कहा- अब मेरा अगला लक्ष्य इसी लय (मोमेंटम) को ओलिंपिक तक ले जाना है। जय बजरंगबली बोलकर ताकत आती थी। वेट कम करने के चक्कर में बहुत दिनों से खाना नहीं खाया। अब जाकर घर का खाना खाऊंगी।
अरुंधति की जीत के बाद चाचा दिनेश चौधरी, बहन और छोटे भाई सहित पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। अरुंधति की बहन डॉक्टर चारू ने बताया- अरुंधति को 102 डिग्री बुखार था। उसने दवा लेकर मैच खेला और गोल्ड मेडल जीता।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
रिजवान-इमाम की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तानी साइबर एजेंसी ने भेजा समन, ड्रेसिंग रूम लीक मामले में होगी पूछताछ