📅 Monday, 28 September 2026 | 02:09 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,926.10 ▼ -969.64 (-1.31%) • निफ्टी 50: 22,826.85 ▼ -313.65 (-1.36%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,670 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,400 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
रतलाम/जावरा

रतलाम पुलिस का स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान जारी

📅 24 February 2025, 07:53 PM • ✍️ जगदीश राठौर • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
रतलाम पुलिस का स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान जारी
रतलाम पुलिस का स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान जारी

रतलाम जिला ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर M. 9425 490 641

रतलाम. पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा रतलाम द्वारा आदतन अपराधियों, विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए गए थे। 

इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा के मार्गदर्शन में रतलाम पुलिस द्वारा विगत कई वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटीयो की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान 12 सितंबर से प्रारंभ किया गया था। अभियान के अंतर्गत 31 दिसंबर तक रतलाम पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 371 स्थाई वारंटीयो को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था। साथ ही 3331 गिरफ्तारी वारंट तामिल कराए गए थे।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में लगातार कार्यवाही करते हुए रतलाम पुलिस द्वारा 01 जनवरी से 24 फरवरी तक 202 स्थाई वारंट एवं 2380 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए। अभियान के तहत अभी तक कुल 573 स्थाई वारंट, एवं 5711 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए गए। रतलाम पुलिस का स्थाई वारंटियों की धरपकड़ अभियान लगातार जारी है।

1 जनवरी से अभी तक 202 स्थाई एवं 2380 गिरफ्तारी वारंट कराए तामिल

अभियान के तहत अभी तक कुल 573 स्थाई वारंट एवं 5,711 गिरफ्तारी वारंट तामील

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें