📅 Tuesday, 17 November 2026 | 09:41 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,208.03 ▲ +103.24 (+0.13%) • निफ्टी 50: 25,318.15 ▲ +27.05 (+0.11%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹134,320 • 🥈 चांदी (1kg): ₹173,200 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
राजसमन्द

पालीवाल समाज की श्रीमती लीला देवी पालीवाल की मौत की जांच कराने की मांग : अध्यक्ष श्री हरगोविन्द पालीवाल

📅 15 June 2020, 11:43 AM • ✍️ Devnarayan Paliwal-Devakishan paliwal • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल समाज की श्रीमती लीला देवी पालीवाल की मौत की जांच कराने की मांग : अध्यक्ष श्री हरगोविन्द पालीवाल
पालीवाल समाज की श्रीमती लीला देवी पालीवाल की मौत की जांच कराने की मांग : अध्यक्ष श्री हरगोविन्द पालीवाल

कांकरोली। पालीवाल समाज काकंरोली, पालीवाल वेलफेयर सोसायटी राजसमंद अध्यक्ष श्री हरगोविन्द पालीवाल ने पालीवाल वाणी को जानकारी देते हुए बताया कि आज पालीवाल समाज तना नीचे गिर गया है कि हमारी बहन-बेटीयो को जलाकर मार डाला जाता है, या आत्महत्या करने को मजबूर किया जाता हैं ओर समाज के लोग मौन होकर देखते रहते हैं, ऐसी प्रवृत्ति जारी रहने से लगातार हमारी समाज की बहन-बेटियों में अत्याचार होते रहेगें। यह कोई तमाशा नही जो हम मौन होकर देखे, यह एक अमाविनय घटना है, नरसंहार है, ऐसे कृत्य बर्दाश्त के काबिल नही हैं सजा मिलनी चाहिए। ऐसा करने वालो को कठोर से कठोर सजा मिले, न्याय तो माननीय न्यायलाय से मिल जाएगा लेकिन हमारा समाज अब तक मौन रहकर ऐसे कृत्य करने वालों के खिलाफ मौन रहकर समर्थन क्यों कर रहा है यह सोचनीय प्रश्न है। पालीवाल समाज काकंरोली, पालीवाल वेलफेयर सोसायटी राजसमंद अध्यक्ष श्री हरगोविन्द पालीवाल समस्त पालीवाल समाज कांकरोली की और विन्रम श्रद्वाजंलि अर्पित करते हुए श्रीमती लीला देवी पति जगदीश पालीवाल (केलवा) की न्यायिक जांच की मांग करता है।  

श्रीमती लीला देवी के पति जगदीश जी पालीवाल केलवा के हैं ओर भामाशाह कहलाते है, 24 श्रेणी पालीवाल समाज सेवा समिती के उच्च पद पर भी है, समाज की पंचायत में भी बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं ओर खुद के घर में ही ऐसा हो रहा हैं, अभी 24 श्रेणी के अध्यक्ष श्री रामनारायण जी भी केलवा के ही हैं। समाज उनसे जवाब मागंता है आप लोग जो कार्यवाही कर रहे हैं वो श्री जगदीश जी पालीवाल को बचाने का कृत्य कर रहे है या श्रीमती लीला देवी पालीवाल के परिजनों की मदद कर न्याय करेगें। समस्त 24 श्रेणी समाज के पंचो ओर समाज से मेरा निवेदन है कि आप लोग मौन होकर देखते रहेगे या आवाज बुलंद करेगें। सभी पालीवाल समाज के युवा आगे आ कर न्याय दिलाएं। सोशल मीडिया पर कई समाजसेवियों के मौन रहने से पुरा पालीवाल समाज सन्न हैं आखिर क्यों मौन हैं।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Devnarayan Paliwal-Devakishan paliwal...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406  

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें