📅 Wednesday, 23 September 2026 | 11:35 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,828.25 ▼ -30.75 (-0.04%) निफ्टी 50: 23,446.80 ▲ +32.50 (+0.14%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,250 🥈 चांदी (1kg): ₹243,300 🌤️ उज्जैन: 25°C (हल्के बादल)
राजसमन्द

शोक संदेश : पालीवाल समाज देपुर की वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती सुंदर बाई जोशी का निधन

📅 23 March 2026, 11:15 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शोक संदेश : पालीवाल समाज देपुर की वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती सुंदर बाई जोशी का निधन
शोक संदेश : पालीवाल समाज देपुर की वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती सुंदर बाई जोशी का निधन

नाथद्वारा. पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी देपुर समाजजनों को अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि ब्रह्मलीन श्री लक्ष्मण जी जोशी की धर्मपत्नी श्रीमती सुंदर बाई जोशी का आज दिनांक 23 मार्च 2026 को स्वर्गवास हो गया हैं, जिनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 23 मार्च 2026 को सुबह 11.00 बजे निज निवास, देपुर, नाथद्वारा, जिला राजसमंद, राजस्थान से मोक्ष धाम देपुर के लिए प्रस्थान करेगी.

आप सर्वश्री जमनालाल जोशी, व स्व. हरिशंकर जोशी, रघुनाथ जोशी, हीरालाल जोशी मोहनलाल जोशी की पूज्यनीय माता तथा विनोद जोशी, दिनेश जोशी, सोनू जोशी, मोनू जोशी, दीपक जोशी, नरेश जोशी, कमलेश जोशी, चिराग जोशी, दक्ष जोशी की दादी और दर्श जोशी, कार्तिक जोशी, विराट जोशी की परदादीजी थी. उक्त जानकारी समाजसेवक श्री चिराग जोशी एवं श्री रमेश पुरोहित, जेतपुरा ने पालीवाल वाणी को दी.

दुःख की इस घड़ी में पालीवाल वाणी मीडिया समूह की संवेदनाएं जोशी परिवार के साथ हैं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.... ॐ शांति ॐ

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें