📅 Friday, 18 September 2026 | 03:20 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,314.59 ▲ +310.79 (+0.42%) निफ्टी 50: 23,270.60 ▲ +152.00 (+0.66%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,570 🥈 चांदी (1kg): ₹246,200 🌤️ उज्जैन: 24°C (हल्के बादल)
राजसमन्द

सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विधिक कार्यशाला का आयोजन : बच्चों को मिली कानूनी जानकारी

📅 17 September 2026, 12:46 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विधिक कार्यशाला का आयोजन : बच्चों को मिली कानूनी जानकारी
सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विधिक कार्यशाला का आयोजन : बच्चों को मिली कानूनी जानकारी

Annu Rathore रुद्रांजली

राजसमंद.

राजसमंद रिको एरिया स्थित सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राजस्थान विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में विधिक जागरूकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

विद्यालय प्राचार्य फादर जॉनी मैथ्यू ने बताया कि राजस्थान विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा विद्यार्थियों में विधिक जागरूकता लाने के उदेश्य से ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे नामक अभियान विद्यालयों में चलाया जा रहा है , जिसके तहत स्थानीय विद्यालय में आज कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को समाज से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनी एवं सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट, राजसमंद ज्योति शर्मा रही, जिन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों पर विशेष कर अपहरण से मामलों और उनसे बचाव के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कभी भी किसी अनजान व्यक्ति से अपनी जानकारी साझा न करें। साथ ही उन्होंने बताया कि 18 साल से कम आयु वाले बच्चों के अपहरण होने की अधिक संभावना रहती है, तो बच्चों को सतर्क रहने की आवश्यकता हैं। बाहर जाने पर अपने अभिभावकों के साथ लोकेशन शेयर करें और अनजान व्यक्तियों से कुछ ना ले और ना खाएं।मानसिक रूप से सुदृढ़ बनने के लिए नियमित ध्यान और योग जरूर करें।

साथ ही उन्होंने आपातकालीन स्थितियों में अपने बचाव के लिए बच्चों को कई टोल फ्री नंबर के बारे में जानकारी दी और जरूरत पड़ने पर इसके सही उपयोग के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। श्रीमती शर्मा ने साइबर सुरक्षा एवं सुरक्षा के उपायों पर भी विस्तार से जानकारी दी और ऑनलाइन खतरों से बचने के तरीके समझाए।

विद्यालय प्राचार्य फादर जॉनी मैथ्यू ने बताया कि कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने इस कार्यशाला में उत्साहपूर्वक भाग लिया और संबंधित गोष्ठी में गहरी रुचि दिखाई। यह कार्यक्रम अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी सिद्ध हुआ, जिसने विद्यार्थियों को जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन ने राजस्थान विधिक सेवा प्राधिकरण एवं श्रीमती ज्योति शर्मा का इस महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक कार्यक्रम के आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें