Tuesday, 24 June 2025

राजसमन्द

पंचायत सहायक भर्ती प्रक्रिया का किया विरोध

Suresh Bhatt
पंचायत सहायक भर्ती प्रक्रिया का किया विरोध
पंचायत सहायक भर्ती प्रक्रिया का किया विरोध

राजसमंद। संस्था प्रधान माध्यमिक शिक्षा संघर्ष समिति के समस्त संस्था प्रधानों ने राज्य सरकार की पंचायत सहायक भर्ती प्रक्रिया का विरोध किया है। जिलेभर के 99 संस्था प्रधानों ने कहा है कि अस्पष्ट निर्देशों वाली भर्ती प्रक्रिया शैक्षिक प्रशासनिक व्यवस्था को चौपट कर देगी। संघर्ष समिति के संयोजक प्रकाश जोशी, सचिव भैरूशंकर पूर्बिया के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन दिया। इसमें बताया कि संस्था प्रधान तुगलकी आदेशों से परेशान हो गए हैं। बिना किसी रूपरेखा के आनन-फानन में पदेन पंचायत शिक्षाधिकारी बनाकर कार्य करवाया जा रहा है।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News