राजसमन्द

प्रतीक्षा पुरोहित महिलाओं के लिए प्रेरणादायी बनी

Suresh Bhat/Ayush Paliwal
प्रतीक्षा पुरोहित महिलाओं के लिए प्रेरणादायी बनी
प्रतीक्षा पुरोहित महिलाओं के लिए प्रेरणादायी बनी

राजसमंद (न्यूज सर्विस)। समाज एवं राष्ट्र के लिए कुछ कर करने की इच्छा मन में हो तो कितनी भी कठिनाईयां क्यों न आए उनका सामना करने का हौंसला अपने आप आ जाता है। ऐसी ही एक महिला के रूप में मिसाल बन नेहरू युवा केन्द्र की पूर्व राष्ट्रीय युवा कौर स्वयं सेवक प्रतीक्षा पुरोहित महिलाओं के लिए प्रेरणादायी बनी। पुरोहित अपनी मां के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय युवा स्वयं सेविका एवं जाह्नवी कला परिषद से जुडक़र समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। समाज के सभी वर्गों में कुरितियों के खिलाफ लोगों को जागरूक किया। वहीं प्रधानमंत्री की स्वच्छ भारत अभियान एवं योग को पहलु बनाते हुए शरीर,घर, मोहल्ले एवं गांव तथा शहर को स्वच्छ बनाने में भागीदारी निभाते हुए आमजन को जगरूक करने का कार्य, स्वास्थ्य जांच शिविर, बच्चों को पल्स पोलियों, टीकाकरण, एचआईवी, एड्स के प्रति जागरूकता के लिए संगोष्ठियों का आयोजन कर समाजिक हितार्थ के कार्य किए।

पर्यावरण संरक्षण के लिए महिलाओं एवं युवाओं को प्रेरित 

वहीं रक्तदान शिविरों का आयोजन कर स्वयं ने भी रक्तदान कर लोगों में अधिक से अधिक रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। इसी प्रकार पर्यावरण के क्षेत्र में वृक्षा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए महिलाओं एवं युवाओं को प्रेरित किया। दहेज एवं बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक कर करने का कार्य, शिक्षा से वंचित बालक-बालिकाओं को विद्यालय भेजने एवं विद्यालय छोड़ चुके छात्रों को पुन: विद्यालय में प्रवेश लेने के लिए प्ररित किया, महिलाओं में कौशल विकास एवं उनकों रोजगार से जोडऩे के लिए अपने आस-पास के गावं की महिलाओं को स्वयं द्वारा संगठित कर उन्हें रोजगारमुखी प्रशिक्षण, सिलाई व घरेलु उद्योग के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जोड़ा प्रशिक्षित किया।

सामाजिक दायित्व के निर्वाहन कर महिलाओं को जोड़ा

विधवा परित्याकता, विकलांग, वृद्ध महिलाओं को राजस्थान सरकार कि पेेंशन योजना, पालनहार योगना से जोडक़र लाभांवित किया। महिला एवं युवा मंडल को पक्षियों के लिए परिण्डे बांधकर उनके दाना पानी की व्यवस्था करने का सराहनीय कार्य किया। करीब 10 गांवों में युवाओं को संगठित करने के लिए युवा मंडल/ महिला मंडलों का गठनकर पंजियन करवाया। पुरोहित ने केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित सम्पूर्ण योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा उन्हें योजनाओं से जोडऩे का कार्य कर लाभांवित करने में सक्रिय योगदान दिया। 

फोटो - प्रतिक्षा पुरोहित

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News