📅 Monday, 28 September 2026 | 01:00 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,210 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,400 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
राजसमन्द

24 श्रेणी पालीवाल समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह केलवा में 18 नवंबर को

📅 02 November 2018, 05:29 AM • ✍️ Devnarayan Paliwal ... ✍️ • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
 24 श्रेणी पालीवाल समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह केलवा में 18 नवंबर को
24 श्रेणी पालीवाल समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह केलवा में 18 नवंबर को

केलवा। 24 श्रेणी पालीवाल समाज का 19 वाँ प्रतिभा सम्मान समारोह दिनांक 18 नवंबर 2018 को गांव केलवा जिला राजसमंद, राजस्थान में आयोजित किया जा रहा है। 24 श्रेणी पालीवाल समाज सेवा समिति अध्यक्ष श्री रामनारायण पालीवाल ने पालीवाल वाणी को बताया कि 24 श्रेणी पालीवाल समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों का जिन्होंने कक्षा 8 में 80 प्रतिशत या ए 2 कक्षा 10 या 12, स्नातक (Graduate) और स्नातकोत्तर (Upper Graduate) अंतिम वर्ष (Final Year) जिसमें 70 प्रतिशत से अधिक अंकों से उतीर्ण किया हो’ उन सभी छात्र-छात्राओं ओर प्रतिभाशाली बच्चों का पालीवाल समाज की तरफ से सम्मानित करने का गौरव समाजजनों को मिल रहा है। इसके अतिरिक्त सहशैक्षिक गतिविधियों में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर चयनित प्रतिभाओं को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया। समाज मंत्री श्री सत्यनारायण सालोर ने आगे पालीवाल वाणी को बताया कि प्रतिभावान विद्यार्थियों को अंकतालिका की अंकसूची/प्रमाण पत्र की फ़ोटो कॉपी एवं अन्य विशिष्ट प्रतिभाओ को अपनी उपलब्धि वाला प्रमाण पत्र दिनांक 15 नवंबर 2018 शाम तक समाज की ओर से मनोनित सह संयोजक के पास या गायत्री शक्तिपीठ पर श्री गिरिजाशंकर पालीवाल (मण्डा) के पास जमा करा सकते है। 24 श्रेणी पालीवाल समाज सेवा समिति, खमनौर, मेवाड़ ने सभी समाजजननों से अनुरोध किया है कि प्रतिभाशाली बच्चों को उत्साहवर्धन करने के लिए आप सभी समाजबंधु सादर आमंत्रित है। उपरोक्त जानकारी श्री राजेश जोशी ने पालीवाल वाणी समाचार पत्र को दी।
पालीवाल वाणी ब्यूरो-Devnarayan Paliwal ... ✍️
?Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...
*एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...*

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें