राजसमन्द
युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जयपुर रवाना
suresh bhat
राजसमंद। भाजयुमो की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन के एक दिवसीय राजस्थान प्रवास के कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ता गुरुवार को जयपुर रवाना हुए। प्रवक्ता अरविंदसिंह भाटी ने बताया कि भाजयुमो जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल के नेतृत्व में जिले के प्रत्येक मंडल से कुल 25 कार्यकर्ता जयपुर के लिए रवाना हुए। जयपुर में शुक्रवार सुबह 9 बजे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अशोक सैनी के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं द्वारा सांगानेर एयरपोर्ट पर महाजन का स्वागत किया जायगा। कार्यक्रम के पश्चात सायं को महाजन, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, युवा मोर्चा प्रदेश पदाधिकारियों व जिला अध्यक्षो की बैठक को सयुंक्त रूप से संबोधित करेगी।
आपकी बेहतर खबरों के लिए मेल किजिए...
E-mail.paliwalwani2@gmail.com
09977952406,09827052406
पालीवाल वाणी की खबर रोज अपटेड
पालीवाल वाणी हर कदम...आपके साथ...