📅 Tuesday, 29 September 2026 | 11:09 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,450 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,200 • 🌤️ उज्जैन: 25°C (हल्के बादल)
राजस्थान

Rajathan : हैकर ने कि अश्लील हरकत, कांग्रेस की महिला नेता का फेसबुक अकाउंट पर लगाई न्यूड फोटो

📅 26 January 2024, 12:42 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Rajathan : हैकर ने कि अश्लील हरकत, कांग्रेस की महिला नेता का फेसबुक अकाउंट पर लगाई  न्यूड फोटो
Rajathan : हैकर ने कि अश्लील हरकत, कांग्रेस की महिला नेता का फेसबुक अकाउंट पर लगाई न्यूड फोटो

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव संगीता गर्ग के फेसबुक अकाउंट से स्टोरी पर एक महिला की न्यूड फोटो शेयर होने का मामला सामने आया है। इस दौरान फोटो के साथ एक लिंक भी शेयर किया गया, जिसपर क्लिक करने के लिए कहा गया। हालांकि इस मामले में संगीता गर्ग ने बताया कि उसका अकाउंट हैक कर लिया गया है। इसके कारण इस तरह की पोस्ट शेयर हुई है। उधर, महिला नेता के फॉलोअर्स ने लिंक पर क्लिक किया। उसके बाद लोगों ने उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया। बाद में जब महिला नेता को परिचित लोगों ने फोन कर बताया। तब जाकर उन्हें मामला का पता लगा। इधर, महिला नेता ने साइबर पुलिस थाने में मामला दर्ज

सोशल मीडिया पर लोगों ने महिला नेता को जमकर ट्रोल किया

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और इंडियन नेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संगीता गर्ग इस पूरे मामले से अनजान थी। इस दौरान उनके फेसबुक अकाउंट को किसी साइबर बदमाश ने हैक कर लिया। इसके बाद उनके अकाउंट से स्टोरी पर न्यूड फोटो शेयर करते हुए लिंक पर क्लिक करने को कहा। इस दौरान संगीता के फेसबुक पेज पर करीब 20,000 फॉलोअर्स हैं। उनमें से कई लोगों ने इस लिंक पर क्लिक किया। इसके बाद लोग उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे।

किसी असामाजिक तत्व ने मेरा फेसबुक पेज हैक कर लिया है, जिसके कारण इस तरह की फोटो शेयर हुई हैं। मैंने इसे हटाने का काफी प्रयास किया। लेकिन मैं इसे नहीं हटा पाई। महिला होने के नाते मेरे लिए बहुत शॉकिंग है। इससे मेरी इमेज को गहरा धक्का लगा है।

लोगों ने फोन कर महिला नेता को बताया

संगीता गर्ग के फेसबुक अकाउंट पर स्टोरी पर न्यूड फोटो शेयर होने के बाद उनके फॉलोअर्स उन्हें जमकर रोल करने लगे। इस मामले की जानकारी पर महिला नेता संगीता के परिचित नेताओं ने उन्हें फोन कर कहा कि आपसे गलती से एक फोटो शेयर हो गई है। इस पर जब संगीता ने अपना फेसबुक देखा तो, वह काफी परेशान हो गई। उसने स्टोरी को डिलीट करने की काफी कोशिश की, लेकिन नहीं हो पाई। बाद में उन्हें पता लगा कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया है। इसको लेकर संगीता गर्ग ने साइबर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें