भीषण सड़क हादसा : ट्रक में घुसी कारों के उड़े परखच्चे, 6 लोगों की मौत
ब्यावर-पिंडवाड़ा : राजस्थान के ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन हाइवे पर 15 मई को भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सिरोही से 21 किलोमीटर दूर उथमण टोल प्लाजा के पास एक ट्रॉला अचानक अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड में चला गया। इस दौरान सिरोही से शिवगंज की तरफ जा रहा ट्रक ट्रॉले से जा भिड़ा। ट्रक के पीछे चल रही 2 कारें भी तेज रफ्तार के कारण ट्रक से टकरा गईं। हादसे में घायलों को शिवगंज के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें सिरोही अस्पताल रेफर कर दिया गया।
4 लोगों की मौके पर ही मौत
डीएसपी पारसा राम चौधरी ने बताया कि शिवगंज की ओर से आ रहा ट्रॉला अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर पार करते रॉन्ग साइड में चला गया। इस दौरान सिरोही की ओर से शिवगंज की तरफ जा रहा ट्रक ट्रॉले से जा भिड़ा और ट्रक के पीछे चल रही 2 कार भी ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अस्पताल ले जाते समय रास्ते में 2 लोगों ने दम तोड़ दिया।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
गुरलां में वृद्धजन सम्मान समारोह आयोजितः महन्त पुनीत दास त्यागी ने 60 बुजुर्गों को शाल व माला पहनाकर किया सम्मानित
पिपलांत्री का चुनावी फैसला : हार-जीत से परे, विकास और लोकतंत्र की एक नई बहस : पूर्व सरपंच श्याम सुंदर पालीवाल का चुनाव हारना...कल्पना से परे
नवीन पालीवाल पिपलांत्री के नए सरपंच बने, सोशल मीडिया का अहम रोल: चुनाव के दौरान मैं इस नाराजगी को समझ नहीं सका: पद्म श्री, पूर्व सरपंच श्री श्याम सुंदर पालीवाल