📅 Monday, 28 September 2026 | 06:17 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹152,120 • 🥈 चांदी (1kg): ₹239,900 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

जम्मू-कश्मीर के के लोकप्रिय हिल स्टेशनों में पर्यटन को भारी नुकसान पहुंचा

📅 28 April 2025, 01:41 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जम्मू-कश्मीर के के लोकप्रिय हिल स्टेशनों में पर्यटन को भारी नुकसान पहुंचा
जम्मू-कश्मीर के के लोकप्रिय हिल स्टेशनों में पर्यटन को भारी नुकसान पहुंचा

जम्मू-कश्मीर. 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी, जम्मू-कश्मीर के उधमपुर और रामबन जिलों के लोकप्रिय हिल स्टेशनों में पर्यटन को भारी नुकसान पहुंचा है।

12 लाख से ज्यादा बुकिंग रद्द, कोरोना काल जैसे हालात... पहलगाम हमले से कश्मीर टूरिज्म इंडस्ट्री के बुरे हाल. 2024 रिकॉर्ड के हिसाब से 2 करोड़ 36 लाख लोग कश्मीर घूमने आए थे. हर दिन लगभग 9500 पर्यटक पहुँचते थे. होटल फुल, टैक्सियां बुक, बाजारों में चहल-पहल. लेकिन इस एक हमले के बाद हालात अचानक बदल गए. लोग डर के मारे अपने टूर रद्द कर रहे हैं.

कश्मीर की 12 लाख से ज्यादा बुकिंग हुई कैंसिल

लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के बाद अब तक 12 लाख से ज़्यादा बुकिंग कैंसिल हो चुकी हैं. ट्रेवल एजेंटों के पास कश्मीर की यात्रा को रद्द करने या आगे बढ़ाने के लगातार फोन आ रहे हैं. आतंकियों ने जिस तरह से सैलानियों को मारा, उससे  लोगों में खौफ है. शायद ही अगले 4-5 महीने तक कोई कश्मीर जाना चाहेगा.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें