📅 Monday, 28 September 2026 | 06:23 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹152,120 • 🥈 चांदी (1kg): ₹239,900 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

SOCIAL MEDIA : स्टेटस अपडेट करने के लिए गंगनहर में लगाई डुबकी, लाश भी नहीं मिली

📅 12 July 2021, 03:11 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
SOCIAL MEDIA : स्टेटस अपडेट करने के लिए गंगनहर में लगाई डुबकी, लाश भी नहीं मिली
SOCIAL MEDIA : स्टेटस अपडेट करने के लिए गंगनहर में लगाई डुबकी, लाश भी नहीं मिली

सेल्फी और शॉर्ट वीडियो शूट करने का युवाओं पर क्रेज सवार है, जिसके चलते वह अपनी जान की भी परवाह नहीं कर रहे हैं। अच्छी वीडियो शूट करने के लिए वह जानलेवा स्टंट तक कर डालते हैं, जिसमें उनकी जान पर भी बन आती है। ऐसी ही एक घटना मुजफ्फरनगर के खतौली में घटित हुई, जहां पर एक युवक ने वीडियो शूट करने के चक्कर में गंगनहर में डुबकी लगा दी, जिसके बाद युवक का सुराग नहीं लग सका है।

क्या है पूरा मामला

खतौली थाना क्षेत्र के गांव पिपलेहड़ा निवासी रूपक अपने दोस्तों मोनू और नमन के साथ गंगनहर पर नहाने आया था, जहां उसने नहाने से पहले दोस्तों से नहर में नहाते समय फोटो खींचने को कहा और नहर में डुबकी लगा दी। डुबकी लगाने के काफी देर तक भी जब वह गंगनहर से बाहर नहीं निकला तो उसके दोस्त परेशान हो गए। हादसे की सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई, जिसके बाद परिजन और पुलिस गंगनहर पर पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की गई, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। रविवार देर शाम तक परिजनों को युवक का कोई सुराग नहीं मिला था।

घर का इकलौता चिराग था रूपक

सोशल मीडिया पर अपना स्टेटस अपडेट करने के चक्कर में गंगनहर में डुबकी लगाने वाले रूपक अपने घर का इकलौता चिराग था। रूपक के डूबने का गम उसके परिजन सहन नहीं कर पा रहे हैं और उसके घर में कोहराम मचा हुआ है।

क्या कहते हैं अधिकारी

खतौली प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह ने बताया कि युवक की तलाश में गंगनहर में गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें