📅 Wednesday, 09 September 2026 | 02:37 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 75,577.58 ▼ -937.82 (-1.23%) निफ्टी 50: 23,635.10 ▼ -262.60 (-1.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,500 🥈 चांदी (1kg): ₹220,700 ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

2027 के चुनावी तैयारियों को लेकर भाजपा ने बूथ अध्यक्षों को बूथ जितने का मंत्र दे गई : प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह रावत

📅 24 July 2026, 08:30 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
2027 के चुनावी तैयारियों को लेकर भाजपा ने बूथ अध्यक्षों को बूथ जितने का मंत्र दे गई : प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह रावत
2027 के चुनावी तैयारियों को लेकर भाजपा ने बूथ अध्यक्षों को बूथ जितने का मंत्र दे गई : प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह रावत

संदेश महल 

सीतापुर. आगामी 2027 के चुनावी तैयारियों को लेकर भाजपा ने हर विधानसभा में बूथ अध्यक्ष प्रशिक्षण सम्मेलन शुरू कर दिया है। बुधवार को विधानसभा 147 हरगांव का बूथ सम्मेलन चीमा पैलेस में आयोजित किया गया। 

यह सम्मेलन बूथ अध्यक्षों के प्रशिक्षण को लेकर किया गया, जिसकी मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत रहीं।विधान सभा हरगांव में कुल 407 बूथ हैं,जिनके बूथ अध्यक्षों को कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने डायरी पेन देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह रावत ने सभी बूथ अध्यक्षों  का परिचय लेते हुए बूथ जीतने की जानकारी ली और बूथ जीतने का गुरुमंत्र देकर अन्य बिन्दुओ पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने  यह भी कहा भाजपा की बूथ समिति सबसे छोटी व सबसे बड़ी इकाई मानी जाती है।बूथ जमीनी स्तर से पार्टी को ऊपर ले जाने का काम करती है और इसीलिए बूथ जीत तो चुनाव जीता का मंत्र भारतीय जनता पार्टी अपने संगठन पर लागू करती है।भाजपा सरकार सेवा अनुशासन व समर्पण के लिए जानी जाती है।रावत ने कहा हमारा संगठन रक्त शिविर वृक्षारोपण तिरंगा यात्रा सहित विभिन्न कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है।

राजनीति का मूल मंत्र व्यावहारिकता व सेवा भावना ही परम कर्तव्य है जिसके बिना सफल होना असंभव है।दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन को लेकर हुए लाठीचार्ज के सवाल पर दुख व्यक्त करते हुए कहा बच्चे किसी की भी हो हमारे भविष्य हैं उनके साथ जो भी हुआ है वह गलत हुआ ,ऐसा नहीं होना चाहिए।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष /विधानसभा संयोजक रीतेश सिंह गौर,जिला उपाध्यक्ष जया सिंह, मंडल अध्यक्ष पंकज शुक्ला,कौशलेंद्र सिंह, निर्मल मिश्रा,अशोक वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष गफ्फार खां,अनुज शुक्ला सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें