इंदौर प्रेस क्लब का सरोकार : स्वर प्रवाह- शास्त्रीय गायिका सुश्री प्राची खोत का गायन हुआ
Pradeep Joshi
इंदौर.
इंदौर प्रेस क्लब का सरोकार सिर्फ खबरों, पत्रकार साथियों और नियमित आयोजनों से ही नहीं है, कुछ सामाजिक सरोकार भी हमसे जुड़े है जिसमें शहर की शास्त्रीय संगीत की परंपरा भी शामिल है। देश की ख्यात शास्त्रीय गायिका शोभा चौधरी जी और उनका पंचम निषाद संगीत संस्थान इसका माध्यम बने, बड़े भाई अरविंद तिवारी जी के नेतृत्व में 2017 में तय हुआ कि हर माह के पहले इतवार को प्रेस क्लब सभागार में शास्त्रीय संगीत की बैठक का आयोजन किया जाएगा.

पंचम निषाद संगीत संस्थान, इंदौर प्रेस क्लब और मध्य प्रदेश शासन संस्कृति संचालनालय ने इसे संकल्प के साथ शुरू किया, जिसको आज नो बरस हो गये, इस रविवार 63 वी प्रस्तुति थी और इसके लिए छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) से पधारी युवा शास्त्रीय गायिका सुश्री प्राची खोत का गायन हुआ. सुंदर सुरीली आवाज की धनी प्राची के गायकी में शास्त्र शुद्धता,सुंदर स्वरलगाव, लयकारी का सुंदर समन्वय देखने को मिला.

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी श्रीमती विनीता धर्म थी. कार्यक्रम का शुभारंभ पंचम निषाद संगीत संस्थान के विद्यार्थियों की सामूहिक प्रस्तुति से हुआ. विद्यार्थियों ने प्रातःकालीन राग भैरव में “जागो बृजराज कुंवर” बंदिश को एकताल में प्रस्तुत किया. भविष्य के इन कलाकारों ने तो मन ही मोह लिया, कार्यक्रम समन्वयक संजय पटेल जी ने तो शोभा ताई से कह भी दिया कि अगली बार विद्यार्थियों को ज्यादा समय दिया जाए, इतने भर से प्यास नहीं बुझती. संगीत की इस महफिल में हारमोनियम पर श्री सुयश राजपूत एवं तबले पर श्री धवल परिहार ने प्रभावशाली संगत की.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
इंदौर में राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ को लेकर कांग्रेस की तैयारियां जारी...