📅 Friday, 23 October 2026 | 02:24 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,249.39 ▼ -603.51 (-0.82%) • निफ्टी 50: 22,687.65 ▼ -201.25 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,660 • 🥈 चांदी (1kg): ₹202,100 • 🌤️ उज्जैन: 23°C (हल्के बादल)
इंदौर

प्रगतिशील लेखक संघ मध्य प्रदेश का 14 वाँ राज्य सम्मेलन 24 अक्टूबर से इंदौर में

📅 23 October 2026, 01:07 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
प्रगतिशील लेखक संघ मध्य प्रदेश का 14 वाँ राज्य सम्मेलन 24 अक्टूबर से इंदौर में
प्रगतिशील लेखक संघ मध्य प्रदेश का 14 वाँ राज्य सम्मेलन 24 अक्टूबर से इंदौर में

उम्मीद से भर दें ये जहान की थीम पर जुटेंगे कलम के सिपाही

इंदौर. प्रगतिशील लेखक संघ मध्य प्रदेश का दो दिवसीय 14वाँ राज्य सम्मेलन 24-25 अक्टूबर को इंदौर में होगा। 22 वर्षों बाद इंदौर में होने जा रहे प्रलेसं के राज्य सम्मेलन का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भाषाविद एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता गणेश एन देवी करेंगे। इस अवसर पर अतिथि के रूप में मशहूर साहित्यकार सुखदेव सिंह सिरसा (चंडीगढ़), जितेंद्र भाटिया (मुंबई), रणेन्द्र (राँची), प्रेमचंद गांधी, ओमेंद्र (जयपुर), नथमल शर्मा (रायपुर), राकेश वानखेड़े (महाराष्ट्र) शेखर मल्लिक (झारखंड) आदि शामिल होंगे।

इस दो दिवसीय राज्य सम्मेलन में प्रदेश एवं देश की साहित्य, संस्कृति, रंगमंच, संगीत, पत्रकारिता एवं कला जगत की डेढ़ सौ से अधिक जानी-मानी हस्तियाँ जुटेंगी।14वें राज्य सम्मेलन की थीम है, उम्मीद से भर दें ये जहान।

सम्मेलन की पूर्व संध्या पर कबीर गायन

प्रगतिशील लेखक संघ के प्रभारी प्रांतीय महासचिव एवं आयोजन समिति के प्रमुख विनीत तिवारी ने बताया कि इंदौर के गांधी हॉल प्रांगण में स्थित अभिनव कला समाज सभागृह में दो दिन चलने वाले राज्य सम्मेलन में समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। सम्मेलन में प्रलेसं मध्य प्रदेश की लगभग 23 इकाइयों के प्रतिनिधि अपने विचार रखेंगे। सम्मेलन की पूर्व संध्या में 23 अक्टूबर को विक्रम बोर्डिया एवं उनके साथियों द्वारा कबीर गायन होगा।

सेमिनार, सद्भावना रैली एवं वायलिन वादन

आयोजन के पहले दिन अनंत श्रोत्रिय स्मृति पुस्तक प्रदर्शनी, एस के दुबे स्मृति कला दीर्घा और केसरी सिंह चिडार स्मृति कविता पोस्टर प्रदर्शनी का उद्घाटन अतिथियों द्वारा किया जाएगा। विभिन्न सत्रों में प्रतिरोध का अतीत और वर्तमान की चुनौतियाँ, हाशिए का समाज और साहित्य तथा भूमंडलीय समकाल में लेखकों का हस्तक्षेप विषय पर विद्वान वक्ता एवं साहित्यकार अपने विचार रखेंगे। सायंकाल लेखकों, कलाकारों द्वारा एक सद्भावना रैली निकाली जाएगी। तत्पश्चात अनुप्रिया देवताले का वायलिन वादन होगा।

सम्मेलन के दूसरे दिन लेखक संगठन विचार और प्रतिबद्धता विषय पर व्याख्यान होंगे। अगला सत्र सांगठनिक होगा जिसमें नयी राज्य कार्यकरिणी का गठन किया जाएगा। शाम को एक कला फ़िल्म का प्रदर्शन होगा। आयोजन स्थल पर विभिन्न प्रकाशकों द्वारा बुक स्टॉल लगाए जाएँगे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें