📅 Monday, 21 September 2026 | 07:42 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,294.96 ▼ -41.54 (-0.06%) निफ्टी 50: 23,346.40 ▲ +75.80 (+0.33%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹156,660 🥈 चांदी (1kg): ₹251,400 ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

जदयू नेता और पूर्व विधायक गोपाल मंडल ने दिया मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान : “मत बुलवाइए… मत बुलवाइए… सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको.

📅 06 August 2026, 11:15 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जदयू नेता और पूर्व विधायक गोपाल मंडल ने  दिया मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान : “मत बुलवाइए… मत बुलवाइए… सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको.
जदयू नेता और पूर्व विधायक गोपाल मंडल ने दिया मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान : “मत बुलवाइए… मत बुलवाइए… सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको.

बिहार. बांकीपुर में BJP की हार के बाद सत्तारूढ़ एनडीए के भीतर से ही बगावती सुर उठने लगे हैं. जदयू नेता और पूर्व विधायक गोपाल मंडल ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और सरकार को लेकर विवादित बयान दिया है. पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए गोपाल मंडल ने कहा, “मत बुलवाइए… मत बुलवाइए… सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको. जो भी सरकार के खिलाफ बोलेगा, उसे मार दिया जाएगा. बिहार में इस समय ऐसा ही माहौल है.’ हालांकि, इसके तुरंत बाद उन्होंने अपनी बेबाक शैली में आगे कहा कि वे किसी से डरते नहीं हैं. उन्होंने कहा, “हम फाइटर आदमी हैं, हमको कौन क्या कर सकता है… उखाड़ के फेंक देंगे.”

बांकीपुर में हार और प्रशांत किशोर का जिक्र

बांकीपुर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी की पराजय का विश्लेषण करते हुए गोपाल मंडल ने कहा कि बांकीपुर बुद्धिजीवियों का क्षेत्र है, लेकिन वहां एक साधारण व्यक्ति को चुनाव लड़ा दिया गया. इसके अलावा, जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन का असर भी चुनाव परिणाम पर साफ दिखाई दिया. उन्होंने चुनाव नतीजों की वजह बताते हुए कहा कि पहले जनता ने नीतीश कुमार का चेहरा देखकर वोट दिया था. लेकिन अब जब नीतीश कुमार पीछे हैं, तो लोगों ने बदलाव का मन बना लिया और प्रशांत किशोर की तरफ रुख करते हुए उन्हें वोट दिया.

बांकीपुर में बीजेपी के चुनाव हारने पर गोपाल मंडल ने कहा कि जंतर-मंतर आंदोलन का असर पड़ा. बांकीपुर में बुद्धिजीवियों की जगह है,लेकिन यहां साधारण आदमी को लड़वा दिया. नीतीश कुमार का चेहरा देखकर लोगों ने वोट दिया था उस वक्त,अब नीतीश कुमार नहीं है तो लोगों ने परिवर्तन किया.

सम्राट चौधरी पर निशाना

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि वे आए और हरा गमछा पहनने वालों को लपेटने लगे. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रशासनिक अधिकारी उनके साथ नहीं रहे, तो पता नहीं कहां लाठी चलवा दें. पूर्व विधायक के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में नया भूचाल आ गया है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें