📅 Thursday, 10 September 2026 | 04:27 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,902.59 ▼ -675.01 (-0.89%) निफ्टी 50: 23,477.80 ▼ -157.30 (-0.67%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,300 🥈 चांदी (1kg): ₹223,400 ☁️ उज्जैन: 29°C (बादल छाए रहेंगे)
अन्य ख़बरे

टीचर ने बच्चे को थप्पड़ मारा, 6 साल के मासूम बच्चे प्रणय तेजा की हार्ट अटैक से मौत...

📅 22 August 2026, 11:35 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
टीचर ने बच्चे को थप्पड़ मारा, 6 साल के मासूम बच्चे प्रणय तेजा की हार्ट अटैक से मौत...
टीचर ने बच्चे को थप्पड़ मारा, 6 साल के मासूम बच्चे प्रणय तेजा की हार्ट अटैक से मौत...

आंध्र प्रदेश.

आंध्र प्रदेश के एक स्कूल में 6 वर्षीय छात्र प्रणय तेजा की कक्षा में मौत हो गई। लिटिल गार्डन स्कूल, वन टाउन एरिया, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) वायरल वीडियो के अनुसार होमवर्क पूरा न करने पर उसकी शिक्षिका अनुराधा ने उसे डांटा और थप्पड़ मारा। गाल पर थप्पड़ लगने के कुछ ही सेकंड बाद बच्चा अचानक शांत होकर गिर पड़ा। शिक्षकों ने उसे बचाने की कोशिश की और किंग जॉर्ज अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

शुरुआती तौर पर मौत को घबराहट और सदमे से जुड़ी हृदय संबंधी घटना बताया जा रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।

एक मासूम बच्चे के हाथों में किताबें और चेहरे पर स्कूल जाने की खुशी होनी चाहिए, उसी उम्र में एक दर्दनाक घटना ने परिवार की दुनिया उजाड़ दी। एलकेजी में पढ़ने वाला महज 6 साल का बच्चा होमवर्क पूरा न करने पर शिक्षक की डांट और थप्पड़ के बाद अचानक बेहोश होकर उसी पर गिर पड़ा। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बच्चे की मौत हार्ट अटैक से हुई है। CCTV में कैद यह घटना अब कई सवाल खड़े कर रही है, जबकि बच्चे के माता-पिता अपने मासूम बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह घटना शहर के लिटिल गार्डन स्कूल की बताई जा रही है। सामने आए CCTV फुटेज में बच्चा कक्षा में अन्य छात्रों के साथ लाइन में खड़ा दिखाई दे रहा है। फुटेज के मुताबिक, बच्चा डरा हुआ नजर आता है। इसके बाद शिक्षक उसके यूनिफॉर्म को ठीक करते दिखाई देते हैं। इसी दौरान बच्चा रोने लगता है और शिक्षक उसे कथित तौर पर एक थप्पड़ मारते हैं।

थप्पड़ लगने के तुरंत बाद बच्चा शिक्षक के ऊपर गिर जाता है। घटना के बाद स्कूल में अचानक अफरा-तफरी मच गई। बच्चे को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें