📅 Thursday, 17 September 2026 | 03:23 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,336.45 ▼ -445.35 (-0.60%) निफ्टी 50: 23,217.60 ▼ -180.50 (-0.77%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹152,770 🥈 चांदी (1kg): ₹237,600 ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

विप्र फाउंडेशन नेल्लूर चौप्टर, जोन 16 B आंध्रप्रदेश की बैठक में नेल्लूर चौप्टर के मंत्रीमंडल का पुनर्गठन : अध्यक्ष देवीसिंह उन राजपुरोहित, सचिव गणेशलाल शर्मा मनोनीत

📅 02 August 2026, 02:54 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
विप्र फाउंडेशन नेल्लूर चौप्टर, जोन 16 B आंध्रप्रदेश की बैठक में नेल्लूर चौप्टर के मंत्रीमंडल का पुनर्गठन : अध्यक्ष देवीसिंह उन राजपुरोहित, सचिव गणेशलाल शर्मा मनोनीत
विप्र फाउंडेशन नेल्लूर चौप्टर, जोन 16 B आंध्रप्रदेश की बैठक में नेल्लूर चौप्टर के मंत्रीमंडल का पुनर्गठन : अध्यक्ष देवीसिंह उन राजपुरोहित, सचिव गणेशलाल शर्मा मनोनीत

आंध्र प्रदेश. विप्र फाउंडेशन नेल्लूर चौप्टर, जोन 16 B आंध्र प्रदेश की बैठक आर्यवैशक कल्याण मंडपम नेल्लूर में श्री राणमल राजपुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित हुई. श्री राणमल राजपुरोहित ने अतिथियों का परिचय कराते हुए रीजनल महामंत्री श्री भगवान व्यास, जोन अध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद पारीक, जोन महामंत्री श्री राजेंद्र गौड़, तिरुपति चौप्टर के उपाध्यक श्री जोग सिंह राजपुरोहित मंत्री श्री सूर्य प्रकाश शर्मा को मंच पर आमंत्रित कर सम्मान किया. 

बैठक में जोन अध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद पारीक ने संगठन का महत्व बताते हुए कहा कि हम सभी को मिलकर जोन को मजबूत बनाना है, भविष्य में हमे चित्तूर, अनंतपुर, करनूल, मदनपली, में चौप्टर खोलकर संगठन को मजबूत बनाना हैं एवं अन्य जगहों पर जहां हमारे विप्र बंधु रहते है उन्हें भी संगठन से जोड़ना है.

रीजनल महामंत्री श्री भगवान व्यास ने विप्र फाउंडेशन की स्थापना से लेकर अभी तक किए गए कार्यों, प्रकल्पों एवं संगठनात्मक निर्णयों की भी विस्तृत जानकारियां सदस्यों को दी. सदस्यता के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि नेल्लूर में 100 से अधिक सदस्य बनाए, 15 अगस्त 2026 तक, सदस्य बनाकर सूची भिजवाये. 

बैठक में सर्वसम्मिति से 2026-2028 मंत्रीमंडल में सर्वश्री अध्यक्ष देवीसिंह उन राजपुरोहित, सचिव गणेशलाल शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रकाश रावल, उपाध्यक्ष किशोर सिंह राजपुरोहित, शंकर सिंह राजपुरोहित, उपमंत्री मदन सिंह राजपुरोहित, कालू सिंह राजपुरोहित, कार्यकारणी जगदीश रावल, गणपत व्यास, श्रवण राजपुरोहित, सुरेश श्रीमाली, विक्रम सिंह राजपुरोहित, जामंत राज राजपुरोहित, अर्जुन सिंह राजपुरोहित, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष कपूर चंद राजपुरोहित को मनोनीत किया गया. 

रीजनल महामंत्री श्री भगवान व्यास, जोन अध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद पारीक ने नवगठित मंत्री मंडल के सदस्यों को दुपट्टा पहना कर सम्मान किया. जोन मंत्री राजेन्द्र गौड़ के धन्यवाद प्रस्ताव के बाद बैठक संपन्न हुई. उक्त जानकारी संगठन के समाजसेवी श्री अमित शर्मा ने पालीवाल वाणी को दी.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें