📅 Thursday, 26 November 2026 | 01:40 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 83,938.28 ▲ +1,502.29 (+1.82%) • निफ्टी 50: 25,819.25 ▲ +469.60 (+1.85%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹121,980 • 🥈 चांदी (1kg): ₹147,700 • ☀️ उज्जैन: 17°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

PM Kisan: 9वी क़िस्त जारी, अगर नहीं आए पीएम किसान के 2000 रुपये? तो करे ये काम खाते में आ जायेंगे पैसे

📅 22 October 2021, 10:32 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
PM Kisan: 9वी क़िस्त जारी, अगर नहीं आए पीएम किसान के 2000 रुपये? तो करे ये काम खाते में आ जायेंगे पैसे
PM Kisan: 9वी क़िस्त जारी, अगर नहीं आए पीएम किसान के 2000 रुपये? तो करे ये काम खाते में आ जायेंगे पैसे

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान योजना के तहत 9वीं किस्त जारी कर दी है और अब तक लाखों किसानों के खाते में पैसे या गए हैं.  केंद्र सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना में अब तक 12 करोड़ से ज्यादा किसानों के सीधे बैंक अकाउंट में पैसा जा चुका है. लेकिन, अगर आपके खाते में इस स्कीम का पैसा नहीं आया है तो तुरंत केंद्रीय कृषि मंत्रालय (Ministry of Agriculture) से इसकी शिकायत कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया.

यह भी पढ़े : Old Coin Collection : बेकार न समझे इन पुराने सिक्को को, घर बैठे बना सकते है आपको लाखो का मालिक

यह भी पढ़े : 10 करोड़ में बिका 1 रुपये का ब्रिटिश इंडिया के समय का सिक्का : इस तरह बेचे अपने पुराने सिक्के

कहां और कैसे करें शिकायत?

अगर आपके अकाउंट में 2000 रुपये नहीं आए हैं तो आपको सबसे पहले अपने क्षेत्र के लेखपाल और कृषि अधिकारी से संपर्क करें. अगर ये लोग आपकी बातें नहीं सुनते हैं या इसके बाद भी खाते में रुपये नहीं आते हैं तो आप इससे जुड़ी हेल्पलाइन पर भी फोन कर सकते हैं. ये डेस्क (PM-KISAN Help Desk) सोमवार से शुक्रवार तक खुला होता है.

इसके अलावा आप ई-मेल (Email) pmkisan-ict@gov.in पर भी संपर्क कर सकते हैं. अगर फिर भी काम न हो तो नंबर 011-23381092 (Direct HelpLine) पर फोन करें.

 यह भी पढ़े : इंटरनेट से 5 मिनट में शुरू कर सकते हैं पैसा कमाना, जाने कैसे करें कमाई

यह भी पढ़े : वोटर लिस्ट में नाम संशोधन और दर्ज करवाना करवाना हुआ आसान

कृषि मंत्रालय में करें शिकायत 

कृषि मंत्रालय के अनुसार, अगर किसी किसान के बैंक अकाउंट में Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Scheme का पैसा नहीं पहुंच रहा है तो इसका समाधान तुरंत किया जाएगा. किसान के खाते में पैसा पहुंचा नहीं है या फिर कोई टेक्निकल दिक्कत है तो उसे हर हाल में ठीक किया जाएगा. सरकार हरसंभवतः इस कोशिश में है कि इस योजना का फायदा हर किसान को मिले.

यहां भी कर सकते हैं संपर्क

आप इस योजना का स्टेटस खुद भी चेक कर सकते हैं और अप्लाई भी कर सकते हैं. योजना के वेलफेयर सेक्शन (Farmer’s Welfare Section) में संपर्क कर सकते हैं. दिल्ली में इसका फोन नंबर है 011-23382401, जबकि ई-मेल आईडी (pmkisan-hqrs@gov.in) है.

यह भी पढ़े : कुंडली के हिसाब से ही धारण करना चाहिए धातु : आइए जानते हैं

यह भी पढ़े : DIWALI FESTIVAL 2021 : इस साल दुर्लभ संयोग में मनाया जाएगा दिवाली का त्योहार, जानिए लक्ष्मी पूजा का शुभ महूर्त

यह भी पढ़े : इन गलतियों को करने से बचे, ये आपको दरिद्र बना सकती है...

मंत्रालय से संपर्क करने की सुविधा (Agriculture ministry helpline numbers)

PM किसान टोल फ्री नंबर: 18001155266

PM किसान हेल्पलाइन नंबर:155261

PM किसान लैंडलाइन नंबर्स: 011—23381092, 23382401

PM किसान की नई हेल्पलाइन: 011-24300606

PM किसान की एक और हेल्पलाइन है: 0120-6025109

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल