📅 Sunday, 27 September 2026 | 11:57 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,210 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,400 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

खुशखबरी : रक्षा मंत्रालय ने बढ़ाई फैमिली पेंशन की सीमा, अब मिला करेंगे 2.5 लाख रुपये!, इन लोगो को मिलेगा फायदा

📅 02 November 2021, 01:08 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
खुशखबरी : रक्षा मंत्रालय ने बढ़ाई फैमिली पेंशन की सीमा, अब मिला करेंगे 2.5 लाख रुपये!, इन लोगो को मिलेगा फायदा
खुशखबरी : रक्षा मंत्रालय ने बढ़ाई फैमिली पेंशन की सीमा, अब मिला करेंगे 2.5 लाख रुपये!, इन लोगो को मिलेगा फायदा

दिवाली से पहले रक्षा मंत्रालय ने फैमिली पेशन से जुड़ा एक बड़ा ऐलान किया है। मंत्रालय ने बच्चों की दी जाने वाली फैमिली पेंशन की अधिकतम सीमा को बढ़ा दिया है। जिन बच्चों के माता-पिता दोनों ही रक्षा मंत्रालय में काम करते हैं उन्हें इसका फायदा मिलेगा। यह जरूरी है कि माता-पिता दोनों को ही सातवें वेतन आयोग के दायरे में आते हों और साथ ही दोनों के ही नॉमिनी में बच्चे का नाम शामिल हो।

कितनी बढ़ी पेंशन की रकम?

यह भी पढ़े : Old Coin Collection : बेकार न समझे इन पुराने सिक्को को, घर बैठे बना सकते है आपको लाखो का मालिक

यह भी पढ़े : 10 करोड़ में बिका 1 रुपये का ब्रिटिश इंडिया के समय का सिक्का : इस तरह बेचे अपने पुराने सिक्के

रक्षा मंत्रालय के बयान के अनुसार सातवें वेतन आयोग के तहत सरकारी सेवा में लगे उच्चतम पेंशन भुगतान को संशोधित किया गया है। इसे बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये प्रति महीना कर दिया गया है। इसका मतलब है कि पेंशनर्स के परिवारों को 2.5 लाख रुपये तक की अधिकतम पेंशन मिल सकेगी, जिसमें पेंशन के सभी सोर्स शामिल होंगे। यह संशोधन 1 जनवरी 2016 से लागू माना जाएगा।

यह भी पढ़े : इस दुर्लभ सिक्के की है भारी डिमांड, अगर आपके पास है तो कमा सकते हैं 10 लाख रुपये

यह भी पढ़े : एक रुपये के पुराने सिक्के से आप बन सकते है करोड़पति ! !

क्या कहा है रक्षा मंत्रालय ने?

रक्षा मंत्रालय के अनुसार पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने माता-पिता दोनों के संबंध में एक बच्चे या बच्चों को देय दो पारिवारिक पेंशन की अधिकतम सीमा को संशोधित कर 1.25 लाख रुपये प्रति माह (2.5 लाख रुपये सामान्य पारिवारिक पेंशन का 50 प्रतिशत बढ़ी हुई दर पर) और 75,000 रुपये प्रति माह (2.5 लाख रुपये सामान्य परिवार पेंशन का 30 प्रतिशत) कर दिया है। यह निर्णय 1 जनवरी 2016 से प्रभावी माना जाएगा।''

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें