📅 Monday, 28 September 2026 | 10:24 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,015.57 ▼ -880.17 (-1.19%) • निफ्टी 50: 22,858.50 ▼ -282.00 (-1.22%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,270 • 🥈 चांदी (1kg): ₹234,100 • 🌤️ उज्जैन: 27°C (हल्के बादल)
अन्य ख़बरे

रात को नींद में भी PUBG के बारे में बोलते रहते हैं महेंद्र सिंह धोनी

📅 05 July 2021, 09:58 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
रात को नींद में भी PUBG के बारे में बोलते रहते हैं महेंद्र सिंह धोनी
रात को नींद में भी PUBG के बारे में बोलते रहते हैं महेंद्र सिंह धोनी

मुंबई । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने उनके बारे में कई मजेदार खुलासे किए हैं। उन्होंने इस पूर्व विकेटकीपर की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी कई बातें बताई हैं। उन्होंने खुलासा किया है कि धोनी वीडियो गेम खेलने के कितने बड़े शौकीन हैं और इतना ही नहीं वह रात को नींद में PUBG (BGMI) के बारे में बोलते रहते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स के साथ रविवार को बातचीत में साक्षी ने बताया कि इस तरह की गेम्स से धोनी का हमेशा ऐक्टिव रहने वाला दिमाग दूसरी ओर लगा रहता है। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि यह उनके बेडरूम में भी घुस आया है। क्योंकि पूर्व कप्तान खुद हेडफोन लगाकर गेम खेलते रहते हैं और बातें करते रहते हैं।

साक्षी धोनी ने कहा, 'आपको पता ही है है कि माही का दिमाग हमेशा चलता रहता है। उसे आराम नहीं मिलात। तो जब वह कॉल ऑफ ड्यूटी या पबजी या कोई और गेम खेल रहे होते हैं तो इससे उन्हें अपना ध्यान कहीं और लगाने में मदद मिलती है, जो अच्छी बात है।'

साक्षी ने आगे बताया, 'मेरा मतलब है कि मैं बहुत ज्यादा इरिटेट नहीं होती हूं कि यह मेरे बेडरूम में घुस आया है और आजकल तो PUBG मेरे बेड पर चला आया है। कई बार मुझे लगता है कि वह मुझसे बात कर रहे हैं लेकिन वह हेडफोन लगाकर गेम खेलते हुए लोगों से बात कर रहे होते हैं। आजकल कई बार तो वह सोते हुए PUBG के बारे में बात कर रहे होते हैं।'

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें