LIC की नई स्कीम, एक बार चुकाएं प्रीमियम और 12000 रुपये पाएं जिंदगी भर
भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी ने 1 जुलाई 2021 को सरल पेंशन योजना लॉन्च किया है जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. इस पेंशन योजना की बात करें तो यह एक नॉन-लिंक्ड, एकल प्रीमियम, व्यक्तिगत तत्काल वार्षिकी योजना जिसे पति/पत्नी के साथ भी आप ले सकते हैं. इसमें खास बात यह है कि यदि आ ये पॉलिसी खरीदने हैं तो इसके छह महीने के बाद पॉलिसी धारक को यानी आपको लोन की सुविधा भी दी जाएगी. यहां चर्चा कर दें कि यह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आपके लिए उपलब्ध है.
-LIC की नई स्कीम को आप ऑफलाइन या ऑनलाइन www.licindia.in की वेबसाइट से खरीदने में सक्षम हैं.
-प्लान के तहत मिनियम एन्यूटि12,000 रुपये हर साल है.
-न्यूनतम खरीद मूल्य की बात करें तो ये वार्षिकी मोड, चुने गए विकल्प और पॉलिसी लेने वाले की उम्र पर निर्भर है.
-इसमें अधिकतम खरीद मूल्य की कोई सीमा कंपनी की ओर से नहीं दी गई है. यदि आपकी उम्र 40 वर्ष से 80 वर्ष के बीच है तो आप ये प्लान ले सकते हैं.
अब इसकी खासियत की बात…
-इस प्लान के तहत यदि आपको मंथली पेंशन का लाभ लेना है तो कम से कम 1 हजार रुपये हर महीने आपको जमा करने की जरूरत है.
-इसी प्रकार तिमाही पेंशन के लिए कम से कम एक महीने में 3000 का निवेश करने की जरूरत है.
-इस स्कीम के तहत पॉलिसीधारक के पास एकमुश्त राशि के भुगतान पर दो उपलब्ध विकल्पों में से एन्युटी चुनने का विकल्प मौजूद है.
-पहले विकल्प की बात करें तो इसके तहत पॉलिसी होल्डर को जीवन भर पेंशन मिलती रहेगी और यदि उसकी मौत हो जाती है तो 100 फीसदी सम अश्योर्ड नॉमिनी को कंपनी देगी.
-दूसरे विकल्प पर नजर डालें तो इसमें पॉलिसी होल्डर को जीवन भर पेंशन मिलेगी. उसकी मौत के बाद पति और पत्नी को जीवन भर पेंशन दी जाएगी.
-लास्ट सर्वाइवर की मौत के बाद 100 प्रतिशत सम अश्योर्ड नॉमिनी को वापस करने का काम किया जाएगा
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
What is PM Kisan Mandhan Yojana : क्या है पीएम किसान मानधन योजना? अन्नदाताओं को हर साल मिलेंगे 36 हजार रुपये-स्पेशल योजनाएं