📅 Sunday, 01 November 2026 | 03:10 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.49 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.35 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,010 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • 🌤️ उज्जैन: 29°C (हल्के बादल)
अन्य ख़बरे

जुबिन नौटियाल फसे बड़ी मुश्किल में.. हो सकते है गिरफ्तार?, इस पोस्ट से मचा बवाल, अरिजीत को भी घसीटा लोगो ने, जानिए पूरा मामला

📅 11 September 2022, 11:47 AM • ✍️ Paliwawani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जुबिन नौटियाल फसे बड़ी मुश्किल में.. हो सकते है गिरफ्तार?, इस पोस्ट से मचा बवाल, अरिजीत को भी घसीटा लोगो ने, जानिए पूरा मामला
जुबिन नौटियाल फसे बड़ी मुश्किल में.. हो सकते है गिरफ्तार?, इस पोस्ट से मचा बवाल, अरिजीत को भी घसीटा लोगो ने, जानिए पूरा मामला

कई हिट गानों को आवाज दे चुके लोकप्रिय गायक जुबिन नौटियाल एक बड़ी मुश्किल में फंसते हुए नजर आ रहे हैं. उन पर गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है. दरअसल जुबिन नौटियाल को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार मांग उठ रही है कि उन्हें गिरफ्तार किया जाए. लेकिन आखिर वजह क्या है ? आइए आपको बताते है कि मामला क्या है.

दरअसल जुबिन नौटियाल की अपने अगले लाइव कॉन्सर्ट से ठीक पहले मुश्किलें खड़ी हो गई है. लोग सोशल मीडिया पर जुबिन की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. गायक को एक ख़ास वजह से जमकर ट्रोल किया जा रहा है. उनकी गिरफ्तारी को लेकर एक के बाद एक ट्वीट हो रहे हैं और जुबिन ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे.

#ArrestJubinNautiyal इस समय ट्विटर पर सबसे ऊपर ट्रेंड कर रहा है. लेकिन लोग जानना चाह रहे है कि आखिर उन्होंने ऐसा क्या गुनाह कर दिया है जो लोग उनके पीछे हाथ धोकर पड़ गए है. तो आपको जानकारी के लिए बता दें कि जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) के अगले कॉन्सर्ट का पोस्टर सामने आते ही इस पर बवाल मच गया.

‘राता लंबियाना’, ‘दिल गलती कर बैठा है’,’तुम ही आना’, ‘लुट गए’, ‘बेवफा तेरा मासूम चेहरा’ जैसे सुपरहिट गानों को गाने वाले जुबिन का अगला कॉन्सर्ट जो करा रहा है उस ऑर्गेनाइजर के नाम का खुलासा होने के बाद लोगों ने जुबिन को आड़े हाथों लिया है. ट्विटर यूजर दावा कर रहे है कि ऑर्गेनाइजर जय सिंह (रेहान सिद्दीकी) भारत का वॉन्टेड क्रिमिनल है.

जय सिंह (रेहान सिद्दीकी) ने अपने सोशल मीडिया से हाल ही में एक पोस्ट साझा करके जुबिन के कॉन्सर्ट के लिए हॉस्टन (अमेरिका) आने की जानकारी दी थी. जय सिंह की पोस्ट को लोग खूब साझा कर रहे हैं. सारा मामला रेहान सिद्दीकी के नाम से ही जुड़ा हुआ है.

लोग कह रहे है कि इस शख्स की तलाश भारत की पुलिस को 30 साल से है. यह एक वॉन्टेड क्रिमिनल है. लोगों ने दावे किए है कि ड्रग तस्करी से लेकर खालिस्तान को सपोर्ट करने सहित कई गंभीर आरोप जय पर लगे है. इसके अलावा कहा जा रहा है कि उसके तार आतंकवादी समूह आईएसआई से भी जदए है. ऐसे में इस तरह के विवादित शख्स द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जुबिन के आमंत्रण पर बवाल मच गया.

ट्विटर पर इस वजह से लोग जुबिन की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. लोग जुबिन पर आरोप लगा रहे है कि वे देशद्रोहियों के कॉन्सर्ट को करते हैं. ये देश के खिलाफ है. लोग कह रहे है कि अरिजीत सिंह भी इस शख्स द्वारा आयोजित कॉन्सर्ट में आ चुके हैं. उन्हें भी लोग इस मामले में घसीट रहे हैं.

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें