अन्य ख़बरे

पीएम मोदी के नेतृत्व में महाशक्ति बनकर उभर रहा भारत : पाकिस्तान को टेंशन

Paliwalwani
पीएम मोदी के नेतृत्व में महाशक्ति बनकर उभर रहा भारत : पाकिस्तान को टेंशन
पीएम मोदी के नेतृत्व में महाशक्ति बनकर उभर रहा भारत : पाकिस्तान को टेंशन

अमेरिका ने भारत को उभरती हुई महाशक्ति बताकर पाकिस्तान और चीन दोनों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। अमेरिका ने कहा कि भारत अब अमेरिका का सिर्फ सहयोगी ही नहीं है, बल्कि वह तेजी से उभरती हुई विश्व की महाशक्ति है। व्हाइट हाउस ने माना है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दिनों-दिन दुनिया पर अपनी अलग धाक जमाता जा रहा है। अमेरिका के इस बयान से चीन को टेंशन हो गई है। वहीं पाकिस्तान में खलबली मची है।

एस्पन सिक्योरिटी फोरम में भारत को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में ह्वाइट हाउस के शीर्ष अधिकारी कैंपबेल के इस बयान ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को तनाव में ला दिया है। चीन नहीं चाहता है कि भारत की वैश्विक मंच पर इस तरह की तारीफ हो। वहीं पाकिस्तान भारत के बढ़ते प्रभुत्व को लेकर परेशान है। भारत ने सामिरक और आर्थिक दोनों क्षेत्रों में बड़ी तरक्की की है। तकनीकि, स्वास्थ्य और अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत नई इबारतें लिख रहा है। मेक इन इंडिया और स्टार्ट अप इंडिया ने भारत की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार दी है। इससे भारत दुनिया की सबसे बड़ी पांचवीं अर्थ व्यवस्था बन गया है।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News