📅 Sunday, 01 November 2026 | 12:53 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.49 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.35 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,010 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • 🌤️ उज्जैन: 28°C (हल्के बादल)
अन्य ख़बरे

शादीशुदा महिला से प्यार, युवक ये उठा लिया खौफनाक कदम

📅 07 September 2022, 02:16 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शादीशुदा महिला से प्यार, युवक ये उठा लिया खौफनाक कदम
शादीशुदा महिला से प्यार, युवक ये उठा लिया खौफनाक कदम

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। यही वजह है कि युवक उससे मिलने निकला था। दोनों बातचीत कर रहे थे। मगर रास्ते में ही फोन काटकर युवक ने जहर खा लिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। 

मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। कोरबा के रहने वाले गुलशन कुमार का खरसिया की रहने वाली तीज कुमारी पटेल से प्रेम प्रसंग था। दोनों रोज काफी बातचीत किया करते थे। दोनों के बीच अवैध संबंध भी था। इस बीच 21 जुलाई 2022 को भी युवक उस महिला से मिलने निकला था। लेकिन रास्ते में उसने ये खौफनाक कदम उठा लिया था। आस-पास के लोगों ने उसे बेहोश हालत में देखा था। जिसके बाद उसे अस्पताल भी ले जाया गया। मगर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद से पुलिस इस केस में जांच कर रही थी। पुलिस की जांच के लिए युवक से बरामद फोन की भी जांच की थी। 

इसी फोन के माध्यम से पुलिस महिला तक पहुंची। पुलिस को जांच में पता चला कि युवक ने जुलाई महीने में महिला से 660 बार से बातचीत की थी। पुलिस को फोन से दोनों के अश्लील फोटो भी मिले हैं। इसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार है। पुलिस ने महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें