📅 Monday, 14 September 2026 | 10:54 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,510 🥈 चांदी (1kg): ₹238,500 ☁️ उज्जैन: 24°C (बादल छाए रहेंगे)
अन्य ख़बरे

Government Scheme : सरकार ने क‍िया ऐलान... शादीशुदा महिलाओं को मिलेंगे पूरे 6000 रुपये

📅 25 March 2023, 04:08 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Government Scheme : सरकार ने क‍िया ऐलान... शादीशुदा महिलाओं को मिलेंगे पूरे 6000 रुपये
Government Scheme : सरकार ने क‍िया ऐलान... शादीशुदा महिलाओं को मिलेंगे पूरे 6000 रुपये

दिल्ली. केंद्र सरकार की तरफ से हर वर्ग को ध्‍यान में रखकर तमाम तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं. असंगठ‍ित क्षेत्र के कर्मचारी और क‍िसानों के अलावा सरकार ने शादीशुदा महिलाओं के लिए भी योजना का ऐलान कर रखा है. केंद्र सरकार की तरफ से देश की महिलाओं के लिए कई योजनाएं संचाल‍ित की जा रही हैं. आज हम आपको एक योजना के बारे में बताएंगे, ज‍िसमें मह‍िला को सरकार की तरफ से पूरे 6000 रुपये म‍िलते हैं. इसका फायदा सिर्फ शादीशुदा महिलाओं को ही मिलेगा.

इस सरकारी योजना का नाम मातृत्व वंदना योजना है. इसमें गर्भवती महिला को सरकार की तरफ से आर्थिक मदद दी जाती है. यह मदद मह‍िला और उसके पैदा होने वाले बच्‍चे के स्‍वास्‍थ्‍य को ध्‍यान में रखकर दी जाती है. देशभर में पैदा होने वाले बच्चे कुपोषित न हों और उनको किसी प्रकार की बीमारी न हो, इसी को ध्यान में रखकर यह योजना मोदी सरकार की तरफ से शुरू की गई है.

योजना की खासियत

- गर्भवती महिला की उम्र कम से कम 19 साल होनी चाहिए.

- इस स्कीम में आपको ऑफलाइन ही आवेदन करना होगा.

- 6000 रुपये को सरकार मह‍िला के खाते में 3 किस्त में ट्रांसफर करती है.

- इस योजना की शुरुआत 1 जनवरी 2017 को हुई थी.

किस तरह से मिलेगा पैसा?

इस योजना में मह‍िला को पहले चरण में 1000 रुपये, दूसरे चरण में 2000 रुपये और तीसरे चरण में 2000 रुपये गर्भवती महिलाओं को दिए जाते हैं. आखिरी बचे हुए 1000 रुपये सरकार बच्चे के जन्म के समय अस्पताल में देती है.

हेल्पलाइन नंबर पर भी कर सकते हैं संपर्क

केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाली राशि गर्भवती महिलाओं के खाते में सीधे ट्रांसफर की जाएगी. अगर इसके आवेदन में आपको किसी भी तरह की परेशानी आ रही है तो आप हेल्पलाइन नंबर 7998799804 पर संपर्क कर सकते हैं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें