📅 Monday, 28 September 2026 | 06:02 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹152,120 • 🥈 चांदी (1kg): ₹239,900 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

डॉक्‍टरों के उड़े होश...! घरवाले भी थे अंजान...13 साल की लड़की बनी मां

📅 05 May 2023, 10:17 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
डॉक्‍टरों के उड़े होश...! घरवाले भी थे अंजान...13 साल की लड़की बनी मां
डॉक्‍टरों के उड़े होश...! घरवाले भी थे अंजान...13 साल की लड़की बनी मां

पवन सिंह कुंवर/हल्द्वानी :

उत्तराखंड का हल्द्वानी शहर एक बार फिर चर्चा में है. इस बार शहर के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. 13 वर्षीय लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया है. बताया जा रहा है कि 8 माह पूर्व 35 वर्षीय आरोपी ने डरा धमकाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था. किशोरी के पेट में दर्द होने पर परिजन जब उसको सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, तो किशोरी ने बच्चे को जन्म दे दिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला तब सामने आया, जब किशोरी के पेट में दर्द होने पर परिजन उसको सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए. इसके बाद अस्‍पताल के डॉक्टरों ने किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी दी. वहीं, प्रसव पीड़ा होने पर किशोरी ने बच्चे को जन्म दे दिया.

पुलिस के मुताबिक, परिवार के लोगों ने जब पीड़िता से इस बारे में पूछा, तो उसने बताया कि वे लोग जब लगभग 8 माह पूर्व नूरी मस्जिद इन्द्रानगर के पास रहते थे, तो वहां पर रहने वाले तजम्मुल ने उसके साथ रेप किया था. इसके साथ उसने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी. इस वजह से उसने यह बात किसी को नहीं बताई.

पुलिस ने दर्ज किया केस

बनभूलपुरा के थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि पीड़िता के भाई ने तहरीर दी थी, जिसके आधार पर तजम्मुल के खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया. आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ में तजम्मुल ने अपना अपराध कबूल लिया है. उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है. इसके साथ मामले की जांच की जा रही है.

हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें