📅 Monday, 28 September 2026 | 08:32 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,690 • 🥈 चांदी (1kg): ₹235,400 • 🌤️ उज्जैन: 24°C (हल्के बादल)
अन्य ख़बरे

आचार्य चाणक्य अनुसार जीवन में सफलता पाने के लिए इन सवालों का जवाब जानना है जरुरी, मिलेगी सफलता

📅 04 September 2023, 09:52 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आचार्य चाणक्य अनुसार जीवन में सफलता पाने के लिए इन सवालों का जवाब जानना है जरुरी, मिलेगी सफलता
आचार्य चाणक्य अनुसार जीवन में सफलता पाने के लिए इन सवालों का जवाब जानना है जरुरी, मिलेगी सफलता

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपने नीति ग्रंथ में बताया है कि सफल होने के लिए क्या करना चाहिए। वह कहते हैं कि ज्यादातर महिला-पुरुष इन बातों को अनदेखा करके मुश्किल में फंस जाते हैं। चाणक्य नीति को मानकर विवाद और धन हानि से बच सकते हैं। आचार्य चाणक्य ने इस श्लोक में बताया है कि सफल होने के लिए किन 5 सवालों के जवाब मालूम होने चाहिए. समझदार व्यक्ति इन बातों का ध्यान रखकर ही कुछ करते हैं-

जीवन में सफल होने के लिए इन चीजों के बारे में जानना जरुरी है। 

मित्रों के बारे में गहराइयों से जानें

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि समझदार व्यक्ति वह है जो यह जानता है कि उसके सच्चे मित्र कैसे हैं। इतना ही नहीं समझदार व्यक्ति मित्रों के वेश में छिपे शत्रुओं को भी जानता है। गर समझदार व्यक्ति अपने मित्र को अच्छे नहीं जनता तो उससे आगे धोखा ही मिलेगा।

शहर के बारे में जानें

चाणक्य के अनुसार यह देश कैसा है यानी जहां हम काम करते हैं वह जगह, शहर और वहां के लोग कैसे हैं। यह बात जाननी जरूरी है। इस बात का ख्याल रखकर काम करेंगे तो जरूर सफल होंगे और कभी बुरे भी नहीं फंसेंगे।

आमदनी और खर्च की जानकारी

अपनी आमदनी और खर्च की जानकारी होनी जरूरी है। अगर इसका ज्ञान नहीं होगा तो आमदनी अठन्नी और खर्च रूपया होगा।व्यक्ति को अपनी आय के अनुसार ही खर्च करना चाहिए। आय से कम खर्च करेंगे तो थोड़ा-थोड़ा ही सही धन संचय हो सकता है।

अपनी क्षमता पहचानें

चाणक्य का है कहना है कि आखिर में सबसे जरूरी बात ये कि हमें अपनी क्षमता पता होनी चाहिए। वही काम हाथ में लेना चाहिए जिसे पूरा कर सकें। अगर क्षमता से अधिक काम ले लेंगे तो फिर असफल होना तय है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें