अन्य ख़बरे
लैपटॉप और टीवी स्क्रीन साफ करते समय 90% लोग करते हैं यह गलती, आपको भी लग सकता है हजारों का चूना
PushplataHow to Clean Your Laptop Screen: ऑफिस के वर्क से लेकर पर्सनल काम तक लैपटॉप आज के समय में जीवन का एक अहम हिस्सा बन गया है। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर उम्र के लोग लैपटॉप का उपयोग करते हैं। बच्चे लैपटॉप पर ऑनलाइन क्लास करते हैं। वहीं, बड़े इसका उपयोग कई तरह से करते हैं। लैपटॉप का उपयोग ऑफिस में काम करने के अलावा मूवी देखने के लिए भी किया जाता है।
टीवी स्क्रीन की सफाई समय इन बातों का रखें ख्याल
वहीं, लैपटॉप के लगातार उपयोग से यह कई बार काफी गंदा हो जाता है, जिसको साफ करना काफी जरूरी हो जाता है। हालांकि, कई लोग लैपटॉप और टीवी स्क्रीन की सफाई करते समय कुछ गलतियां करते हैं, जिससे उनका डिवाइस खराब हो जाता है, जिसके बाद उन्हें भारी भरकम नुकसान हो जाता है।
लैपटॉप और टीवी स्क्रीन को साफ करते समय लोग करते हैं ये गलती
लैपटॉप और टीवी स्क्रीन को साफ करते समय लोग कई तरह की गलतियां करते हैं। इससे डिस्पले खराब होने का खतरा बना रहता है। कई लोग स्क्रीन साफ करने के लिए रफ कपड़े, तौलिये या पेपर नैपकिन का उपयोग करते हैं। इससे स्क्रीन पर स्क्रैच आ सकता है। वहीं, कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो स्क्रीन पर सीधे पानी या फिर किसी तरह का क्लीनर का उपयोग कर देते हैं। स्क्रीन पर पानी या क्लीनर का छिड़काव सीधे नहीं करना चाहिए। इससे स्क्रीन के अंदर नमी जा सकती है, जिसके कारण डिवाइस खराब होने का खतरा हो सकता है।
Laptop डिस्प्ले को कैसे करें साफ?
लैपटॉप हो या टीवी या फिर अन्य किसी भी तरह का स्क्रीन इसको साफ करने के लिए हमेशा माइक्रोफाइबर कपड़े का उपयोग करना चाहिए। वहीं, स्क्रीन पर छिड़कने के लिए विशेष तरह के लिक्विड क्लीनर का उपयोग करना चाहिए। हालांकि, किसी भी लिक्विड को सीधे स्क्रीन पर नहीं छिड़कना चाहिए। अगर आप लिक्विड का उपयोग करना चाहते हैं तो इसको पहले माइक्रोफाइबर कपड़े पर छिड़के फिर आप डिस्पले पर लगाएं।