📅 Monday, 28 September 2026 | 06:03 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹152,120 • 🥈 चांदी (1kg): ₹239,900 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

फांसी के फंदे पर मिली 7वीं की छात्रा की लाश

📅 23 August 2022, 02:25 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
फांसी के फंदे पर मिली 7वीं की छात्रा की लाश
फांसी के फंदे पर मिली 7वीं की छात्रा की लाश

जांजगीर : जिले के नवागढ़ इलाके में 7 कक्षा में पढ़ने वाली एक लड़की की फांसी के फंदे पर लाश मिली है। घटना रोगदा गांव की है। लोगों का कहना है कि लड़की ने आज शाम में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। इस मामले की सूचना नवागढ़ पुलिस को दी गई है। अभी तक पुलिस को यह पता नहीं चल सका है कि लड़की ने आत्महत्या की है। या उसकी हत्या हुई है। पुलिस दोनों एंगल से जांच कर रही है। पुलिस को आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार, नवागढ़ के रोगदा गांव में लड़की रहती है। वह अपनी बड़ी बहन के साथ यहां रहती थी। माता-पिता रोजी रोटी की तलाश में यूपी के अयोध्या गए हुए हैं। रोज की तरह लड़की स्कूल से घर आई। उसके दादा और बहन घर पर नहीं थे। दादा खेत देखने गए थे और बहन भी घर से बाहर थी। तभी लड़की ने घर में सुसाइड कर लिया। बड़ी बहन शाम 6 बजे घर पहुंची तब कमरे में अपनी बहन को रस्सी में फांसी लगाकर लटकते देखा और शोर मचाने लगी। मदद के लिए गुहार लगाते युवती की आवाज सुन कर पड़ोसी वहा पहुंचे। लेकिन तब तक देर हो गई थी और ग्रामीणों ने सरपंच के साथ पुलिस को घटना की सूचना दी।

पुलिस ने परिवारवालों की सूचना पर केस दर्ज किया है और जांच में जुट गई है। पुलिसकर्मी बीएस बनाफर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस केस में कुछ कहा जा सकता है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें