आशापुरा ने जीता देहली -6 कप
नाथद्वारा। नगर के दामोदरलाल जी महाराज स्टेडियम में चल स्व. प्रकाशचन्द्र सनाढ्य की स्मृति का फाईनल मुकाबला आशापुरा खटामला ने 7 विकेट से जीतकर अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट समिति के श्री तरूण सोनी ने पालीवाल वाणी को बताया कि पहले बल्लेबाजी करते हुए देहली-6 स्पार्टन क्लब ने निर्धारित 10 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 98 रन बनाएं जिसमें गोविन्द गहलोत ने 41 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आशापुरा ने 7 ओवर बिना विकेट खोये 100 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। जिसमें गुंजन कुमावत ने 57 व अब्दुल नदीम ने 43 रनों की नाबाद पारी खेली। मैच के पश्चात मुख्य अतिथि युवा नेता व समाजसेवी श्री रिषभ गुर्जर व श्री शिवशंकर पुरोहित ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी भेंट की। रिषभ गुर्जर की ओर से विजेता टीम को 21000 रूपये का नगद पुरस्कार दिया गया। मैन ऑफ द टुर्नामेंट व मैन ऑफ द मैच आशापुरा के गुंजन कुमावत को दिया गया। इस दौरान अजय गुर्जर, पार्थ पुरोहित, अविनाश सनाढ्य, प्रहलाद प्रजापत, अशोक गवारिया, ब्रजराज सिंह बाहरठ आदि उपस्थित थे।
पालीवाल वाणी ब्यूरो-देवकिशन पालीवाल
आपकी बेहतर खबरों के लिए मेल किजिए
E-mail.paliwalwani2@gmail.com
09977952406,09827052406
पालीवाल वाणी की खबर रोज अपटेड
पालीवाल वाणी हर कदम...आपके साथ...
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।