📅 Saturday, 10 October 2026 | 05:40 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
नाथद्वारा

पालीवाल समाज नाथद्वारा के वरिष्ठ समाजसेवी श्री हुकमीचंद जी जोशी का आकस्मिक निधन

📅 20 December 2020, 09:18 PM • ✍️ Devakishan Paliwal-Nanalal Joshi • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल समाज नाथद्वारा के वरिष्ठ समाजसेवी श्री हुकमीचंद जी जोशी का आकस्मिक निधन
पालीवाल समाज नाथद्वारा के वरिष्ठ समाजसेवी श्री हुकमीचंद जी जोशी का आकस्मिक निधन

नाथद्वारा । पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी नाथद्वारा के वरिष्ठ समाजसेवी श्री हुकमीचंद पिता ब्रह्मलीन नारायणलाल जी जोशी-पालीवाल (ग्राम. साकरोदा) का आज दिनांक 20 दिसंबर 2020 रविवार को आकस्मिक निधन हो गया। जिनकी अंतिम यात्रा आज सुबह 10ः00 बजे दिनांक 20 दिसंबर 2020 रविवार को निज निवास सिंधी कॉलोनी नाथद्वारा जिला राजसमंद राजस्थान से नाथद्वारा मुक्तिधाम पहुंची, जहां दाह संस्कार संपन्न हुआ। आप सर्वश्री शांतिलाल पालीवाल, चौथमल पालीवाल, बाबुलाल पालीवाल, गोविन्द पालीवाल, हरिवल्लभ पालीवाल, जगदीश पालीवाल के बडे भाई साहब एवं सुनील पालीवाल (विप्र फाउंडेशन नाथद्वारा नगर अध्यक्ष), गिरीराज पालीवाल के पूजनीय पिताजी एवं दिपेश, तमन्य के दादाजी थे। उक्त जानकारी पालीवाल वाणी के उपसंपादक श्री देवकिशन पालीवाल-नाथद्वारा ने पालीवाल वाणी को दी। 

● विशेष आग्रह : जनहित में प्रिय जनों से निवेदन है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन के आदेशों का पालन एवं सहयोग प्रदान करते हुए शोकाकुल परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से शोक-संदेश प्रेषित कर सहयोग प्रदान करें।

पालीवाल समाज नाथद्वारा के वरिष्ठ समाजसेवी श्री हुकमीचंद जी जोशी का आकस्मिक निधन

● मोबाईल संवाद : 9829965540

● श्रद्वाजंलि : पालीवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री हुकमीचंद जी जोशी को पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी नाथद्वारा अध्यक्ष गिरीश पालीवाल (विद्रोही), पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी नाथद्वारा अध्यक्ष नरोत्तम जोशी, पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी अध्यक्ष कांकरोली हरगोविंद पालीवाल, गणेश पालीवाल, भानु पालीवाल, पूर्व सरपंच श्यामसुंदर पालीवाल, देवनारायण पालीवाल,  मुकेश पालीवाल ‘‘राही’’ (खमनोर), श्री कुलधरा पालीवाल ब्राह्मण समाज सेवा समिति नाथद्वारा अध्यक्ष भरत कुमार पालीवाल (अभिभाषक), विप्र जिलाध्यक्ष योगेश पुरोहित, शांतिलाल पालीवाल, सुधीर पुरोहित, नरेश पालीवाल, गोपेश बागोरा, नरेश पालीवाल, शरद बागोरा, पालीवाल वाणी समाचार पत्र, मामादेव जिर्णोद्ववार समिति बिजनोल, इंदौर मेरी पहचान, श्रीजी प्रेस क्लब, विप्र फाउंडेशन नाथद्वारा सहित विभिन्न संगठनों ने विन्रम श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को चिर शांति और उनके परिजनों, अनुयायियों और प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। 

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-Devakishan Paliwal-Nanalal Joshi...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app  सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें