📅 Tuesday, 08 September 2026 | 11:39 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 75,727.18 ▼ -405.63 (-0.53%) निफ्टी 50: 23,672.45 ▼ -106.70 (-0.45%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,330 🥈 चांदी (1kg): ₹223,300 🌧️ उज्जैन: 27°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
नाथद्वारा

शोक संदेश : पालीवाल समाज के समाजसेवी श्री प्रेमशंकर पुरोहित का निधन, अंस्थि संचय कल

📅 12 June 2021, 05:15 PM ✍️ पालीवाल वाणी मीडिया नेटवर्क ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शोक संदेश : पालीवाल समाज के समाजसेवी श्री प्रेमशंकर पुरोहित का निधन, अंस्थि संचय कल
शोक संदेश : पालीवाल समाज के समाजसेवी श्री प्रेमशंकर पुरोहित का निधन, अंस्थि संचय कल

गुडला. पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी गुडला के वरिष्ठ समाजसेवी श्री प्रेमशंकर पिता हीरालाल जी पुरोहित का दिनांक 10 जून 2021 गुरुवार को दुखद निधन हो गया. आप सर्वश्री मांगीलाल पालीवाल के भाई एवं लालूराम पालीवाल (ग्राम. उथनोल) के दामाद थे. उक्त जानकारी समाजसेवी श्री ललित पुरोहित-दुबई एवं राजेश पालीवाल-(गुडला) इंदौर ने पालीवाल वाणी को दी. श्री प्रेमशंकर जी पुरोहित ने 9 जून को परिवारिक रूप से चर्चा करी थी तब बेहद खुश नजर आ रहे थे. मस्त जीवन और सादगी भरा जीवन व्यतित कर रहे थे. लेकिन अचानक तबियत खराब होने के बाद 10 जून को निधन के समाचार मिलने से श्री ललित पुरोहित ने गहरा शोक व्यक्त किया.

● अस्थि संचय : कल दिनांक 13 जून 2021 रविवार को ग्राम. गुडला जिला राजसमंद, राजस्थान मुक्तिधाम पर सुबह 7 : 30 बजे अस्थि संचय का कार्यक्रम रखा गया.

● विशेष आग्रह : समस्त सम्मानिय समाजजनों से अनुरोध है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन का सहयोग करते हुए शोकाकुल परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से शोक-संदेश प्रेषित कर सहयोग प्रदान करें. इस दुख की घड़ी में पालीवाल ब्राह्मण समाज उदयपुर, मेनारिया समाज, नागदा मेनारिया समाज, इंदौर मेरी पहचान शोकाकुल परिजनों के साथ हैं.

● पालीवाल वाणी मीडिया नेटवर्क...✍️

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें