मध्य प्रदेश

सगाई से 3 दिन पहले महिला का क़त्ल, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

Paliwalwani
सगाई से 3 दिन पहले महिला का क़त्ल, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका
सगाई से 3 दिन पहले महिला का क़त्ल, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

खंडवा. नगर निगम में पदस्थ 27 वर्षीय महिला क्लर्क की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम रजनी मासरे है। रजनी की लाश शनिवार को उसके ही घर में पानी की टंकी में मिली। वो यहां किराये पर मकान लेकर रह रही थी। बताया जा रहा है कि युवती का रिश्ता तय हो चुका था और मंगलवार को उसकी सगाई होनी थी। लेकिन उससे 3 दिन पहले ही उसका मर्डर हो गया। पुलिस ने हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका जताई है।

रजनी मासरे (27) पुत्री जयराम मासरे रामनगर स्थित साईं मंदिर के पास किराए के मकान में रहती थी। शुक्रवार को रजनी का मोबाइल बंद मिला। जिसके बाद रजनी की मां बसंती उसे देखने खंडवा आई। शनिवार को जब वो मकान पर पहुंची, तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद पास-पड़ोस के लोग जमा हो गए।

लोग पीछे के दरवाजे से घर में घुसे, तो कमरे के अंदर खून बिखरा पड़ा था। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। देखा, तो पानी की टंकी पर खून के निशान थे। तलाशी में टंकी में युवती का शव मिला। घटनास्थल पर एसपी विवेक सिंह समेत आला अधिकारी पहुंचे। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने कमरे में हत्या करने के बाद लाश को टंकी में फेंका है।

मंगलवार को होने वाली थी सगाई

बताया जा रहा है कि युवती का रिश्ता तय हो चुका था और मंगलवार को उसकी सगाई होना थी। पुलिस को अंदेशा है कि ये वारदात प्रेम-प्रसंग के चलते की गई है। पुलिस के मुताबिक एक दिन पहले युवती की स्कूटी घर से कुछ दूर मिली थी। रिश्तेदारों ने संपर्क किया, तो मोबाइल बंद आ रहा था। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

6 महीने पहले सीधी से आई खंडवा

रजनी पहले सीधी में पदस्थ थी। पिछले साल अगस्त महीने में ही उसका ट्रांसफर खंडवा किया गया था। इसके बाद से निगम में पदस्थ थी।

 

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News