मध्य प्रदेश
बंभाड़ा के शिव पर्वत पर वन संस्कार अभियान 12 अक्टूबर को : भाजपा प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनिस
Paliwalwani
बुरहानपुर : माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितंबर 2022 से लेकर जनसेवा अभियान अंतर्गत मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी एवं सरकार द्वारा चलाया जा रहा है। इसी के तहत 17 सितंबर 2022 से बुरहानपुर के ग्राम बंभाड़ा स्थित ‘‘शिव पर्वत‘‘ पर हमने भी वन संस्कार अभियान-2022 अंतर्गत शिव पर्वत पर वृक्षारोपण का कार्य शुरू किया। जिसके तहत प्रारंभिक तैयारियां जैसे जनजागरण, ग्रामीणजनों को मटका सिंचाई पद्धति से जोड़ने एवं अभियान को सफल बनाने हेतु आसपास के लोगांे में रूचि जगाना, वृक्षारोपण हेतु गड्डे खोदना, पौधों की सिंचाई की व्यवस्था, पहुंच मार्ग, मटकों की व्यवस्था सहित इत्यादि व्यवस्थाएं की गई। अब यहां 12 अक्टूबर रविवार 2022 को दोपहर 3.30 बजे से पौधारोपण का विशाल सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस वृहद पौधारोपण कार्यक्रम में विशेष रूप से सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे सहित समस्त जनप्रतिनिधि व पार्टी के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं के साथ ही आमजन शामिल होंगे।
उक्त बात शनिवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि वन संस्कार अभियान 2022 अंतर्गत तीन चरणों में पौधारोपण किया जाएगा। जिसमें प्रत्येक चरण मंे 6-6 हजार पौधे रोपे जाएंगे। इस प्रकार करीब 18 हजार पौधे लगाए जाएंगे। जिसमें 16 हेक्टेयर की वन भूमि अर्थात् 41 एकड़ भूमि पर ड्रीप इरिगेशन एवं मटका पद्धति से वृक्षारोपण किया जाएगा। शिव पर्वत पर वृक्षारोपण कार्यक्रम अपने आप में बहुत वृहद और महत्वपूर्ण अभियान की शुरूआत होगी, जिसको जनसहयोग और ग्रामीणजनों की व्यक्तिगत रूचि से निश्चित ही सफलता मिलेगी। बुरहानपुर को सदा हरा-भरा रखने हेतु वृक्षारोपण मेरे जीवन का अत्यावश्यक कार्य है। जिसे जन-जन से जोड़ना और वृक्ष लगाने में सबको सहभागी बनाना हमारा लक्ष्य रहा है। वन रहेंगे तो नदी-नाले बहते रहेंगे।
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि 17 सितंबर से हम प्रतिदिन प्रातः शिव पर्वत पर जाकर जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामीणों के साथ पौधारोपण करते हुए जन जागरण अभियान को गतिशील किए हुए है।
धरती को हरा-भरा रखना हमारा कर्तव्य नहीं एक जरूरत
पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि शिव पर्वत पर वृहद पौधारोपण कार्यक्रम बंभाड़ा तालाब का क्रैचमेंट एरिया विकसित करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि धरती को हरा-भरा रखना हमारा कर्तव्य नहीं एक जरूरत भी हो गई है। पानी की आवश्यकताओं की प्रतिपूर्ति के लिए बांधों की मांग आती है। शासन द्वारा जनप्रतिनिधियों के प्रयास से छोटे-बड़े बांध-तालाब बने है। बांध, तालाब एवं बैराज मंे पानी तभी तक ही रहेेगा जब तक नदी-नालों पानी होगा और नदी-नालों पानी वृक्षों से भरे जंगल ही भरते है। श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि बंभाड़ा तालाब वर्ष 2006 से बना है। आसपास सूखी पहाडि़यों के कारण भरता नहीं। इस वृहद वृक्षारोपण से यह बंभाड़ा के तालाब को युगो तक भरे रखने का एक प्राकृतिक और वैज्ञानिक अभियान है। आने वाले समय में इन पहाडि़यों से लगी अन्य पहाडि़यों को वृक्षारोपण के प्रोजेक्ट बनाकर शामिल करने की योजना युद्ध स्तर पर जारी है। उन्होंने कहा कि तालाबों-पेड़ों का बड़ा अटूट ही साथ है। पेड़ कटे है तो तालाब सुखकर पट गया और यदि पहले तालाब नष्ट हुआ है तो पेड़ भी ज्यादा टिक नहीं पाए है।
लगातार आयोजित होता रहा है वन संस्कार अभियान
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए श्रीमती चिटनिस ने कहा कि वन संस्कार अभियान हमारे द्वारा लगातार आयोजित किया जाता रहा है। वर्ष 2008 ग्राम झांझर में विशाल पौधारोपण किया गया था। जहां आज पौधे वृक्ष का रूप धारण कर चुके है। यहां बायोड्रायवर सिटी पार्क भी बनाया गया। जिसमें नागरिकों टेªकिंग करते हुए झांझर से नेपानगर मार्ग तक अपने लगाए हुए वनों के बीच से भ्रमण किया गया। इसी प्रकार धामनगांव स्थित मां वाघेश्वरीदेवी मंदिर परिसर की पहाड़ी पर आज करीब 8 हजार वृक्ष लहरा रहे है। इसी प्रकार शनवारा से लालबाग तक रेलवे फीडर मार्ग के मध्य, कुंडी भंडारा स्थित सतपुड़ा के पर्वत तथा मां रेणुका माता मार्ग से कलेक्टर कार्यालय तक समेत अनेकों ग्रामों एवं नगरीय क्षेत्र के वार्डों, कॉलोनियों के बगिचों सहित विभिन्न स्थानों पर वृहद पैमाने पर पौधारोपण किया जाता रहा है।
प्रेसवार्ता में जनप्रतिनिधिगण व पार्टी पदाधिकारी-कार्यकर्ता उपस्थित रहे
प्रेसवार्ता में महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्काे, उपाध्यक्ष गजानन महाजन, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, जिला पंचायत सदस्य किशोर पाटिल, डॉ.कविता अरूण सूर्यवंशी, अशोक पटेल, दिलीप पवार, जनपद पंचायत सदस्य मनोहर चौधरी, देवीदास महाजन, फिरोज तड़वी, विशाल चौकसे, निखिल चौधरी, देवानंद पाटिल, राजेन्द्र यादव, भाजपा महामंत्री मनोज माने, लक्ष्मण महाजन, गुलचंद्रसिंह बर्ने, बलराज नावानी, मुकेश शाह, बंभाड़ा सरपंच प्रमोद सागर, मोहद सरपंच रफीक तड़वी, प्रभाकर चौधरी, पार्षद धनराज महाजन, संभाजीराव सगरे, आशीष शुक्ला, भरत इंगले, नितेश दलाल, हेमेन्द्र महाजन, राजेश महाजन, जफर फु्रटवाला, आकाश महाजन, सुनिल वाघे, रूद्रेश्वर एंडोले, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती किरण रायकवाड़, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अजहर-उल-हक, मनोज महाजन, किशोर कामठे, शिवकुमार पासी, गफ्फार मंसूरी, भरत रावल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व पार्टी पदाधिकारी-कार्यकर्ता उपस्थित रहे।