📅 Monday, 28 September 2026 | 11:51 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,280 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,900 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

बेटे और पिता की निकली अंतिम यात्रा एक साथ : बेटे ने आत्महत्या की तो पिता ने भी मौत को गले लगाया

📅 03 December 2021, 09:44 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बेटे और पिता की निकली अंतिम यात्रा एक साथ  : बेटे ने आत्महत्या की तो पिता ने भी मौत को गले लगाया
बेटे और पिता की निकली अंतिम यात्रा एक साथ : बेटे ने आत्महत्या की तो पिता ने भी मौत को गले लगाया

होशंगाबाद : जिले के सोहागपुर में बेटे द्वारा खुदकुशी करने से दुखी एक पिता द्वारा भी जान दे देने का दुखद मामला सामने आया है. जीआरपी केस दर्ज कर जांच कर रही है. शुक्रवार सुबह जब एक साथ बेटे और पिता की अंतिम यात्रा निकली तो कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई.

बेटे ने की आत्महत्या : सोहागपुर स्थित मारूपुरा मोहल्ला निवासी एक युवक ने घरेलू कलह के चलते ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली. वहीं जब बेटे द्वारा खुदकुशी करने की जानकारी पिता को लगी तो वे मौके पर पहुंच गए. बेटे का क्षतविक्षत शव देख सुधबुध खो बैठे पिता भी ट्रेन की चपेट में आ गए. एक साथ पिता पुत्र की मौत ने लोगों के सकते में आ गए. घटना गुरुवार रात 12 : 30 बजे की बताई जा रही है. घटना की जानकारी लगने के बाद लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए थे. सोहागपुर पुलिस ने मर्ग केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी. वहीं पिपरिया जीआरपी ने भी केस दर्ज किया है.

  • ये खबर भी पढ़े : नई नवेली दुल्हन कमरे में बंद थी और पति ने उठा लिया खतरनाक कदम...दो दिन पहले हुई थी शादी 

  •  

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें