नई नवेली दुल्हन कमरे में बंद थी और पति ने उठा लिया खतरनाक कदम...दो दिन पहले हुई थी शादी
देवास : ना जाने किया सुझा और उठा लिया खतरनाक कदम....पत्नी अपने सपने देख ही रही थी और परिवार वालों से मिल भी सकी. लेकिन पति ने फांसी का फंदा लाकर आत्महत्या कर ली. इसकी वजह भी किसी को पता नहीं. जब जिंदगी जीना ही नहीं थी तो शादी का मंडल सजाया ही क्यों एक ऐसा ही मामला देवास में एक परिवार अभी नई बहू का अच्छी तरह स्वागत भी नहीं कर पाया था कि उसकी जिंदगी उजड़ गई. शादी के 2 दिन बाद ही पति ने फांसी लगा ली. उसका शव कमरे में लटका मिला. आत्महत्या की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है. पुलिस ने शव जब्त कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस को पत्नी ने बताया कि बाहर जाने से पहले वह उसे कमरे में बंद कर गया था. डीएसपी करण शर्मा ने बताया विजयगंज मंडी थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ी मान में रहने वाले विजय पिता गणेश कुमावत की शादी 2 दिन पहले ग्राम रिंगनोद में रहने वाली मंजू के साथ ही हुई थी. दूल्हे ने दुल्हन को कमरे में बंद किया और पहली मंजिल पर चला गया.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
दिगम्बर जैन समाज में सोशल मीडिया की मर्यादा बनाए रखना समय की आवश्यकता, संतों की वाणी को विवादों का माध्यम बनाना धर्म की गरिमा के विरुद्ध
MP Police Constable Exam Date 2026: एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की नई तारीख जारी, 9 दिसंबर से होगा एग्जाम
मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों की मौज-मस्ती : साल 2027 के प्रस्तावित कैलेंडर में कुल 121 दिन मिलेगी