📅 Monday, 28 September 2026 | 06:45 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,110 • 🥈 चांदी (1kg): ₹232,000 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

6 सितंबर को जिले के 456 फसल प्रभावित किसानों के खातों में 5.21 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण होगा : अर्चना चिटनिस

📅 06 September 2025, 01:04 AM • ✍️ Rahat Baig • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
6 सितंबर को जिले के 456 फसल प्रभावित किसानों के खातों में 5.21 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण होगा : अर्चना चिटनिस
6 सितंबर को जिले के 456 फसल प्रभावित किसानों के खातों में 5.21 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण होगा : अर्चना चिटनिस

Rahat Baig

बुरहानपुर.  विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने कहा कि मई-जून 2025 में बुरहानपुर जिले में आए आंधी, तूफान से प्रभावित किसानों को 6 सितंबर 2025 को राहत राशि का वितरण सिंगल क्लिक के माध्यम से किया जाएगा।

बुरहानपुर जिले के 38 ग्रामों के 456 प्रभावित किसानों के खातें में 5 करोड़ 21 लाख 84 हजार 571 रूपए फसल नुकसानी (केला एवं अन्य फसलों) राहत राशि का अंतरण किया जाएगा। इसमें बुरहानपुर तहसील के 33 ग्रामों के 433 किसानों के खातें में 5 करोड़ 1 लाख 47 हजार 671 रूपए तथा नेपानगर तहसील के 5 ग्रामों के 23 किसानों के खातें में 20 लाख 36 हजार 900 रूपए की राशि वितरित की जाएगी।

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि, बुरहानपुर जिले में माह मई-जून 2025 में आयी आंधी तूफान के चलते केला फसल को काफी नुकसान हुआ था। इस दौरान तत्काल सर्वे दल का गठन कर फसल नुकसानी का सर्वे कार्य किया गया तथा आरबीसी 6-4 के तहत फसल नुकसानी के प्रकरण तैयार करते हुए शासन स्तर पर प्रकरणों को प्रेषित करने की कार्यवाही की गई। जिसके फलस्वरूप 6 सितंबर 2025 को प्रभावित किसानों के खातो में राशि का वितरण किया जाएगा।

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि, दिन-रात मेहनत करने के बाद प्राकृतिक आपदा से फसल बर्बाद हो जाए, तो ऐसे में किसान के दर्द का अंदाजा कोई और नहीं लगा सकता है। संकट की इस घड़ी में, भारतीय जनता पार्टी की सरकार हमेशा किसानों के साथ रहती है। केले की फसल की 50 प्रतिशत से अधिक क्षति होने पर 2 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर की दर से राहत राशि दी जा रही है।

हमने केला फसल की हानि पर अधिकतम दी जाने वाली राशि की सीमा को रूपए 3 लाख से बढ़ाकर रूपए 6 लाख किया है। यह किसानों की सरकार है। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि, हमारी सरकार ने हमेशा किसानों की चिंता की है। किसानों पर जब भी संकट आया, भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों के संकट में उनके साथ खड़े रहती है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें