📅 Monday, 28 September 2026 | 07:25 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,530 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,200 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

MP Tourism : अगर आप गर्मियों की छुट्टी में कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो मध्यप्रदेश की इन जगहों की सैर करें

📅 03 March 2023, 11:18 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
MP Tourism : अगर आप गर्मियों की छुट्टी में कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो मध्यप्रदेश की इन जगहों की सैर करें
MP Tourism : अगर आप गर्मियों की छुट्टी में कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो मध्यप्रदेश की इन जगहों की सैर करें

मध्यप्रदेश में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है जहां घूमने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। मध्यप्रदेश को भारत का दिल कहा जाता है ऐसे में इन दिनों ये पर्यटकों की पहली पसंद बनी हुई है। सबसे ज्यादा पर्यटक लॉकडाउन के बाद यहां घूमने आना ही पसंद कर रहे हैं। आप भी गर्मी की छुट्टियों के लिए एमपी की 4 बेस्ट जगहों पर घूमने जा सकते हैं। यहां आप खुल कर एन्जॉय कर सकते हैं। ये जगह आपकी छुट्टियों को मजेदार बना देगी। यहां के प्राकृतिक नजरें आपका मन मोह लेंगे। तो चलिए जानते हैं उन जगहों के बारे में –

हनुमंतिया टापू

मध्य प्रदेश के खंडवा के पास स्थित हनुमंतिया टापू गर्मियों की छुट्टियों में घूमने के लिए बेस्ट जगह में से एक है। यहां कई तरह की एक्टिविटी भी कर सकते हैं। यहां आप अपने बच्चों के साथ खुलकर एंजॉय कर सकते हैं। यह जगह मिनी गोवा और स्विजरलैंड के नाम से प्रसिद्ध है। दूर-दूर से लोग यहां पर बने कॉटेज में रहकर समुद्र का नजारा देखने के लिए आते हैं। यहां का नजारा देख लोग मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। आप भी गर्मियों में यहां घूमने के लिए जा सकते हैं।

पंचमढ़ी

मध्य प्रदेश का पंचमढ़ी एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है जहां के प्राकृतिक सौंदर्य को देख लोग वहां के दीवाने हो जाते हैं। अक्सर छुट्टियां मनाने के लिए लोग पंचमढ़ी को चुनते हैं। गर्मियों की छुट्टी के लिए पंचमढ़ी बेस्ट जगह में से एक है। आप यहां शादी के बाद हनीमून पर भी जा सकते हैं। यहां आपको घूमने के लिए कई सारी जगहें मिल जाती हैं जहां पर आप जा सकते हैं।

पातालकोट

छिंदवाड़ा जिले के तामिया में प्राकृतिक की गोद में बसा पातालकोट धरती से करीब 3000 फीट नीचे है। इस जगह का दीदार करने के लिए और यहां घूमने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। इसे एक खूबसूरत घाटी माना जाता है। आप भी गर्मियों में इस जगह की सैर पर जा सकते हैं। यहां कई तरह की दुर्लभ जड़ी बूटियां और औषधि पाई जाती है। इतना ही नहीं आसपास घूमने के लिए कई जगह भी मौजूद है।

 

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें