📅 Monday, 28 September 2026 | 11:55 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,923.65 ▼ -972.09 (-1.32%) • निफ्टी 50: 22,847.30 ▼ -293.20 (-1.27%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,600 • 🥈 चांदी (1kg): ₹232,800 • 🌤️ उज्जैन: 29°C (हल्के बादल)
मध्य प्रदेश

MP की लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी: अब सरकार देगी घर बनाने के भी पैसे, खाते में आएंगे इतने रुपए, जानिए क्या आप भी हैं इस योजना के पात्र?

📅 09 April 2024, 06:02 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 6 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
MP की लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी: अब सरकार देगी घर बनाने के भी पैसे, खाते में आएंगे इतने रुपए, जानिए क्या आप भी हैं इस योजना के पात्र?
MP की लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी: अब सरकार देगी घर बनाने के भी पैसे, खाते में आएंगे इतने रुपए, जानिए क्या आप भी हैं इस योजना के पात्र?

Ladli Behna Awas Yojana: मध्यप्रदेश सरकार (MP Government) ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश की वे महिलाएं जिनके पास आज भी पक्का मकान नहीं है। आर्थिक गरीबी से जूझ रहीं है और मकान नहीं बना पा रही हैं, उनके लिए बनाने के लिए सरकार की तरफ से 1,30,000 रुपए की राशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी।

अगर आप भी इस (Awas Yojana) योजना के पात्र हैं और लाभ लेना चाहते हैं तो नीचे दी गई प्रक्रिया में विस्तार से पूरी जानकारी मिलेगी। जिसके जरिए आप आसानी से इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

योजना का मुख्य उद्देश्य

आपको बता दें कि इस योजना के माध्यम से प्रदेश की गरीब महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। का मुख्य उद्देश्य देश की कमजोर गरीब महिलाओं को पक्का मकान दिलाना है। प्रदेश की महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के साथ आर्थिक सहायता देने के लिए लाड़ली बहना आवास योजना की शुरुआत MP के पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान ने की थी।

   खाते में 3 किस्तों में आएगा पैसा

इस योजना के तहत मध्यप्रदेश में रहने वाली महिलाओं को 1,30,000 रुपए की राशि 3 किस्तों में दी जाएगी।

पहली किस्त- 25000

दूसरी किस्त- 85000

तीसरी किस्त- 20000

   लाड़ली बहना आवास योजना के लिए पात्रता

– इस योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं (Woman Empowerment)को 1,30,000 रुपए की राशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी।

– महिलाओं को पहली किस्त में 25,000, दूसरी किस्त में 85,000, और तीसरी किस्त में 20,000 हजार रुपए की  राशि दी जाएगी।

– यह राशि महिलाओं के सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

– इस योजना का लाभ सिर्फ गरीब और मध्यम वर्ग की महिलाएं ले सकेंगी।

– लाड़ली बहना आवास योजना का लाभ वे महिलाएं भी ले सकेंगी, जो विधवा और तलाकशुदा हैं।

   लाभ लेने के लिए ये जरूरी दस्तावेज

– आधार कार्ड

– पैन कार्ड

– निवास प्रमाण पत्र

– आय प्रमाण पत्र

– जाति प्रमाण पत्र

– बैंक खाते की पासबुक

– पहचान पत्र

– समग्र आइडी

– राशन कार्ड

– मनरेगा जॉब कार्ड

   लाडली बहना आवास योजना की लिस्ट ऐसे करें चेक

अगर आप लाड़ली बहना आवास योजना में आवेदन कर चुके हैं और लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते हैं, तो नीचे दी गई स्टेप से आप आसानी से चेक कर सकते हैं।

– सबसे पहले आपको की ‘आधिकारिक वेबसाइट’ पर जाना है।

– इसके बाद आपको होम पेज पर ‘बेनिफिशियरी लिस्ट 2024’ के विकल्प पर क्लिक करना है।

– जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो आपके सामने ‘ग्राम पंचायत’ ‘जनपद पंचायत’ और ‘जिला पंचायत’ का विकल्प दिखेगा।

– इसके बाद आपको दिए गए ‘पंचायत बार’ के ऑप्शन पर क्लिक है।

– जैसे ही आप ‘पंचायत बार’ के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपको जिले और ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करना है।

– इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको पूरी जानकारी देखने को मिलेगी।

– अब आपको उसे लिस्ट पर क्लिक करना है और आपके सामने पूरी लिस्ट खुल जाएगी।

– इस लिस्ट में आप अपना नाम आसानी से खोज सकते हैं।

– दिए गए तरीके से सभी महिलाएं आसानी से अपने नाम सूची में चेक कर सकती है।

– अगर आप भी इस योजना के पात्र हैं तो इस तरीके से आप लाड़ली बहना आवास योजना के तहत अपना पक्का मकान बना सकते हैं।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें