📅 Monday, 28 September 2026 | 05:31 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,560 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,200 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

दादाजी धूनी वाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न

📅 10 October 2025, 02:01 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दादाजी धूनी वाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न
दादाजी धूनी वाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न

खंडवा. 

श्री दादाजी धूनी वाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट में संपन्न हुई. बैठक में सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, श्री उत्तम स्वामी जी महाराज, महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव और कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता उपस्थित थे.        

बैठक में सांसद श्री पाटिल ने कहा कि आने वाले दिनों में फोरलेन रोड निर्माण तथा रेलवे लाइन निर्माण पूर्ण पूर्ण होने पर इंदौर, उज्जैन महाराष्ट्र एवं अन्य दिशाओं से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आसानी से खंडवा आ सकेंगे. जिससे दादाजी धूनी वाले के मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भारी वृद्धि होगी. इस बात को ध्यान में रखते हुए दूर दृष्टि से मंदिर की डिजाइन फाइनल की जाए.

उत्तम स्वामी जी ने बैठक में कहा कि अगले वर्षों में दादाजी धूनी वाले के मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में होने वाली वृद्धि को ध्यान में रखते हुए मंदिर निर्माण किया जाए. बैठक में तय किया गया कि दादाजी मंदिर के गर्भ गृह के मुख्य द्वार की चौड़ाई 9 फीट तथा साइड के दोनों द्वारों की चौड़ाई 7 फिट रहेगी. इसके साथ ही गर्भ गृह में चार-चार फीट चौड़ी 4 खिड़कियां भी रहेंगी.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें