📅 Monday, 28 September 2026 | 03:52 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,330 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,500 • 🌤️ उज्जैन: 31°C (हल्के बादल)
मध्य प्रदेश

प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से मुख्यमंत्री ने दूरभाष पर चर्चा की

📅 03 March 2022, 01:18 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से मुख्यमंत्री ने दूरभाष पर चर्चा की
प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से मुख्यमंत्री ने दूरभाष पर चर्चा की

सीहोर : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से दूरभाष पर चर्चा कर सीहोर मे चल रहे सात दिवसीय शिव महापुराण के बारे में विस्तार से जानकारी ली. पंडित श्री मिश्रा ने शिव महापुराण कथा आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं को उत्कृष्ट बताते हुए सराहना की. पंडित श्री मिश्रा ने मुख्यमंत्री सिंह चौहान को अवगत कराया कि जिला प्रशासन के अधिकारियों का निर.तर सहयोग मिला रहा है. उन्होने बताया कि शिव महा पुराण कथा सुचारू और निर्बाध रूप से चल रही हैं. 

पंडित श्री मिश्रा ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को इस महोत्सव में आमंत्रित किया. मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस आयोजन के लिए प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर निःसंकोच बताने का आग्रह किया. पंडित श्री प्रदीप मिश्रा ने श्री मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को सुदीर्घ जीवन और उज्जवल भविष्य का आर्शिवाद दिया.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें