📅 Monday, 28 September 2026 | 09:34 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,480 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,100 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

कांग्रेस विधायक को बताया बदमाश : केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के बिगड़े बोल

📅 19 January 2023, 08:30 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कांग्रेस विधायक को बताया बदमाश : केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के बिगड़े बोल
कांग्रेस विधायक को बताया बदमाश : केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के बिगड़े बोल

मंडला-डिंडोरी : 

केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कांग्रेस विधायक को बदमाश कहा है। दरअसल, केंद्रीय मंत्री कुलस्ते शहपुरा रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता कर सफाई दे रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कांग्रेस विधायक को लेकर ये बात कही। उन्होंने कहा कि क्या उनकी गलती मैं कह रहा हूं? राजनीति के क्षेत्र में काम करते है। उनका अपना दृष्टिकोण है। मैंने निवास विधायक से कहा, भाषण में भी बोला कि किसानों के साथ अन्याय हो रहा है।

सोशल मीडिया पर मंडला-डिंडोरी संसदीय क्षेत्र के बीजेपी सांसद और केंद्रीय इस्पात ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में फग्गन सिंह कर्जमाफी पर चर्चा करते हुए कांग्रेस और कमलनाथ का नाम लेते हुए अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते सुनाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मध्य प्रदेश की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।

कांग्रेस ने फग्गन सिंह के बयान की निंदा की

कांग्रेस ने फग्गन सिंह के बयान की निंदा की है, साथ ही कहा कि, ऐसे सांसद को हम आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में घर बैठा देंगे। उन्होंने BJP से इस तरह की अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वाले नेता को पार्टी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने की भी मांग की है।

वीडियो में ये कहा

दरअसल, 15 जनवरी 2023 को मंडला जिले के चकदेही गांव में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह सिंह कुलस्ते ने बांध निर्माण का विरोध कर रहे ग्रामीणों के सामने कांग्रेस पार्टी को अपशब्द कहे थे। निवास विधायक को बदमाश तक कह दिया था। इसके बाद केंद्रीय मंत्री का विरोध कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें