📅 Sunday, 01 November 2026 | 09:28 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.49 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.35 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,010 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में ढह गया ब्रिटिश काल का पुल : 138 पहियों वाला ट्रॉला गुजरा तो हुआ हादसा, इटारसी-बैतूल मार्ग बंद

📅 10 April 2022, 10:13 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मध्य प्रदेश में ढह गया ब्रिटिश काल का पुल : 138 पहियों वाला ट्रॉला गुजरा तो हुआ हादसा, इटारसी-बैतूल मार्ग बंद
मध्य प्रदेश में ढह गया ब्रिटिश काल का पुल : 138 पहियों वाला ट्रॉला गुजरा तो हुआ हादसा, इटारसी-बैतूल मार्ग बंद

मध्य प्रदेश : इटारसी-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-69 पर अंग्रेजी हुकूमत के दौरान बना करीब 150 साल पुराना पुल एक 127 टन वजनी मशीन लेकर आ रहे ट्राले का भार नहीं सह सका। दोपहर करीब डेढ़ बजे जब 138 पहिए वाला ट्राला पुल से गुजरा तो ट्राले पर लोड मशीन समेत पूरा पुल भरभराकर ढह गया। हादसे के बाद इटारसी-नागपुर हाइवे पर यातायात बाधित हो गया है।

सुखतवा नदी पर अंग्रेजी हुकूमत के दौरान लोहे के ब्रिज का निर्माण हुआ था। भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे-69 पर एक बड़ा हादसा हो गया, जहां सुखतवा नदी का पुल संडे को टूटकर गिर गया। नर्मदापुरम के सुखतवा नदी पर ब्रिटिश शासन का बना पुल टूट कर गिर गया है। पुल से बड़ा ट्राला गुजर रहा था, तभी पुल का हिस्सा नदी में गिर गया। 138 व्हील वाला यह ट्राला हैवी मशीन को लेकर पावर ग्रिड इटारसी जा रहा था। 

जानकारी के अनुसार पथरोटा की पावर ग्रिड कार्पोरेशन में लगाई जाने वाली 127 टन वजनी मशीन हैदराबाद से इस ट्राले में भेजी गई थी। 6 मार्च को ट्राला लोड होकर चला था। पुलिस के अनुसार 4 दिन पहले बैतूल के पास सातामउ में ट्राला खराब होने से खड़ा रहा, इसे ठीक करने के लिए कंपनी के इंजीनियर आए थे, रविवार सुबह ही ट्राला मशीन लेकर इटारसी के लिए निकला था। दोपहर करीब डेढ़ बजे जब ट्राला पुल से गुजरा तो अत्याधिक भार की वजह से पूरा पुल ढह गया। 

मौजूदा हालत में आवाजाही के लिए यह इकलौता पुल था, नदी के नीचे से कच्ची सड़क से दोपहिया वाहन तो किसी तरह निकल रहे हैं, लेकिन भारी वाहनों के गुजरने का रास्ता बंद हो गया है। एनएचएई के उपमहाप्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि सुखतवा पुल की आयु पूरी हो चुकी थी, काफी पुराना ब्रिज होने के कारण इसका आधिकारिक रिकार्ड तो नहीं है, लेकिन यह आयु पूरी करने के बावजूद सालों से उपयोग में लिया जा रहा था, अत्यधिक भारी ट्राले के भार के कारण यह हादसा हुआ है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें