1000 बिस्तर के अस्पताल का बुरा हाल : बहू का वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया
📅 27 March 2023, 01:41 AM
•
✍️ Paliwalwani
•
⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
ग्वालियर :
ग्वालियर में बने 1000 बिस्तर के अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें अस्पताल में स्ट्रेचर नहीं मिलने के कारण महिला अपने ससुर को चादर में बिठाकर अकेले खींचते हुए नजर आ रही है.
महिला का कहना था कि काफी देर इंतजार करने के बाद भी स्ट्रेचर नहीं मिला. ससुर का पैर टूटा हुआ है चल नहीं सकते. वहीं, वीडियो में बुजुर्ग भी कहते दिखाई दे रहे हैं कि एक घंटे से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन स्ट्रेचर नहीं मिला है. यह वाक्या ग्वालियर अंचल के नवनिर्मित 1000 बिस्तर वाले अस्पताल का है. इसका निर्माण में 397 करोड़ का खर्चा आया है. वहीं एक हजार बिस्तर के अस्पताल में स्ट्रेचर न मिलने के चलते परेशान बहू का वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया. लोगों ने इस वीडियो को लेकर प्रशासन को जमकर फटकार लगा रहे हैं.
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →
इंदौर पहुंचे जूनियर गोविंदा : जल्द ही वेब सीरीज और फिल्म की होगी शूटिंग : स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मौका