📅 Tuesday, 22 September 2026 | 05:30 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,529.08 ▲ +234.08 (+0.32%) निफ्टी 50: 23,329.00 ▼ -17.40 (-0.07%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,050 🥈 चांदी (1kg): ₹246,200 ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
निवेश

Share Market : एक पर तीन शेयर बाट रही यह छोटी कंपनी, 6 महीने मे निवेशको का पैसा हुआ डबल

📅 11 October 2024, 11:22 AM ✍️ Pushplata ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Share Market : एक पर तीन शेयर बाट रही यह छोटी कंपनी, 6 महीने मे निवेशको का पैसा हुआ डबल
Share Market : एक पर तीन शेयर बाट रही यह छोटी कंपनी, 6 महीने मे निवेशको का पैसा हुआ डबल

Share Market News : कंपनी ग्रोवी इंडिया के शेयरों में रॉकेट सी तेजी आई है। ग्रोवी इंडिया के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 10 पर्सेंट की तेजी के साथ 209.45 रुपये पर जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयरों ने 52 हफ्ते का अपना नया हाई बनाया है। कंपनी अपने शेयरहोल्डर्स को बोनस शेयर बांट रही है। कंपनी 3:1 के रेशियो में निवेशकों को बोनस शेयर दे रही है। यानी, ग्रोवी इंडिया हर 1 शेयर पर 3 फ्री शेयर देगी। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 79 रुपये है।

23 अक्टूबर है बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट

ग्रोवी इंडिया (Grovy India) ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट 23 अक्टूबर 2024 फिक्स की है। ग्रोवी इंडिया का मार्केट कैप 69 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 72.58 पर्सेंट है। वहीं, कंपनी में पब्लिक शेयरहोल्डिंग 27.52 पर्सेंट है। ग्रोवी इंडिया के शेयरों में पिछले 5 साल में 598 पर्सेंट का उछाल आया है। कंपनी के शेयर 9 अक्टूबर 2019 को 30 रुपये पर थे। रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी ग्रोवी इंडिया के शेयर 10 अक्टूबर 2024 को 209 रुपये के पार जा पहुंचे हैं। वहीं, पिछले 3 साल में कंपनी के शेयरों में 293 पर्सेंट की जबरदस्त तेजी देखने को मिली है।

6 महीने में ही दोगुना हुआ निवेशकों का पैसा

ग्रोवी इंडिया (Grovy India) के शेयरों में छह महीने में ही लोगों का पैसा दोगुना हो गया है। कंपनी के शेयर पिछले 6 महीने में 103 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। कंपनी के शेयर 10 अप्रैल 2024 को 103 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 10 अक्टूबर 2024 को 209.55 रुपये पर जा पहुंचे हैं। इस साल अब तक ग्रोवी इंडिया के शेयरों में 92 पर्सेंट की तेजी आई है। वहीं, पिछले एक साल में ग्रोवी इंडिया के शेयर 150 पर्सेंट चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 12 अक्टूबर 2023 को 83.64 रुपये पर थे। ग्रोवी इंडिया के शेयर 10 अक्टूबर 2024 को 209.55 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 33 पर्सेंट की तेजी आई है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें