📅 Tuesday, 03 November 2026 | 02:46 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,566.76 ▲ +873.98 (+1.15%) • निफ्टी 50: 23,706.60 ▲ +265.80 (+1.13%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,190 • 🥈 चांदी (1kg): ₹180,900 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
देश-विदेश

श्रीलंका में वीजा अवधि से अधिक समय तक रहने पर 21 विदेशी गिरफ्तार : तीन भारतीय शामिल

📅 03 November 2026, 12:46 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
श्रीलंका में वीजा अवधि से अधिक समय तक रहने पर 21 विदेशी गिरफ्तार : तीन भारतीय शामिल
श्रीलंका में वीजा अवधि से अधिक समय तक रहने पर 21 विदेशी गिरफ्तार : तीन भारतीय शामिल

कोलंबो. तीन नवंबर (भाषा) श्रीलंका में वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी रहने के मामले में 21 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें तीन भारतीय भी शामिल हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि केंद्रीय अपराध ब्यूरो ने सोमवार रात कोलंबो के मध्य में स्थित मरदाना इलाके में छापेमारी कर इन विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए लोगों में चीन के 12 नागरिक शामिल हैं, जिनमें दो महिलाएं हैं। इनके अलावा छह बांग्लादेशी और तीन भारतीय नागरिक भी गिरफ्तार किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। गिरफ्तार किए गए लोगों के बारे में पुलिस ने कोई अन्य जानकारी नहीं दी।

श्रीलंका के अधिकारियों ने हाल के महीनों में कई विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य रूप से चीनी नागरिक शामिल हैं, जिन पर पर्यटक वीजा पर देश में रहकर साइबर धोखाधड़ी में शामिल होने का आरोप है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें